Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar PM Kisan Yojana:किसानों के लिए आखिरी मौका! 21 जनवरी तक तुरंत पूरा करें काम वरना नहीं मिलेगा पैसा

Bihar PM Kisan Yojana Next Installment Update: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए 'फार्मर रजिस्ट्री' (Farmer Registry) के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना डिजिटल किसान आईडी के अब न तो पीएम किसान योजना का पैसा मिलेगा और न ही किसी अन्य सरकारी कृषि योजना का लाभ। इस विशेष पंजीकरण अभियान की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

bihar-pm-kisan-next-installment-update

जिन किसानों अब तक फॉर्मर आईडी नहीं बनवाया है उन्हें आखिरी मौका मिला है। जानिए कैसे करें अपना रजिस्ट्रेशन...

Bihar PM Kisan Farmer ID: पंचायतों में लग रहे हैं विशेष शिविर

कृषि विभाग के निर्देशानुसार, राज्य की सभी पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण के पहले दिन राजपुर तुमकड़िया, भसुरारी, पुरैनिया हरसरी, केसरिया, बिनवलिया और गोखुला जैसी कई पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया गया।

इन कैंपों में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में अब तक 3,255 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है और 7,053 किसानों का ई-केवाईसी (e-KYC) सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

Farmer Registry Bihar Last Date: क्यों अनिवार्य है 'फार्मर रजिस्ट्री' और किसान आईडी?

केंद्र और राज्य सरकार अब किसानों का एक व्यापक डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रही है। इसे 'एग्री स्टैक' (AgriStack) नाम दिया गया है। किसान आईडी होने से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे और बिना किसी बिचौलिये के बैंक खाते में पहुँचेगा। आने वाले समय में बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और फसल बीमा का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनके पास यह विशिष्ट आईडी होगी।

कैसे करें आवेदन? और जरूरी कागजात

किसान तीन तरीकों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिसमें अपनी पंचायत में लग रहे विशेष शिविर में जाकर या किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (वसुधा केंद्र) के माध्यम से। इसके अलावा बिहार सरकार के आधिकारिक एग्री स्टैक पोर्टल पर जाकर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।

यदि आप कैंप में जा रहे हैं या खुद ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो आपको अपने साथ आधार कार्ड (अनिवार्य), जमीन के कागजात (अपडेटेड जमाबंदी या खसरा-खतौनी), बैंक पासबुक (ताकि खाता संख्या का सत्यापन हो सके) आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए) पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा।

फार्मर रजिस्ट्रेशन के 5 बड़े फायदे

  • PM Kisan का पैसा: सम्मान निधि की किस्तों में कोई रुकावट नहीं आएगी।
  • MSP पर बिक्री: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने में आसानी होगी।
  • कृषि सब्सिडी: खाद, बीज और ट्रैक्टर जैसे उपकरणों पर भारी छूट मिलेगी।
  • सस्ता कर्ज: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण।
  • फसल बीमा: प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मुआवजा पाना सरल होगा।

समय सीमा बेहद करीब है। 21 जनवरी के बाद पोर्टल बंद हो सकता है या पंजीकरण की प्रक्रिया जटिल हो सकती है। सभी किसान भाई जल्द से जल्द अपनी पंचायत के कैंप में जाकर अपनी 'किसान आईडी' सुनिश्चित करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+