नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिए 30 मंत्रियों की लिस्ट
पटना, 16 अगस्त। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। आज के इस मंत्रिमंडल विस्तार में गठबंधन के साथियों के 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि इस बार नीतीश सरकार में 7 दल शामिल हैं। हालांकि लेफ्ट दलों ने नीतीश सरकार को समर्थन देने का फैसला लिया है लेकिन वह सरकार में शामिल नहीं होंगे। आज हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद का दबदबा देखने को मिला। शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित राजभवन में हुआ। राजद नेता तेज प्रताप यादव सेत 30 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्री पद को भविष्य के विस्तार के लिए खाली रखा जाएगा।

5-5 विधायकों ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। पहले राउंड में तेज प्रताप यादव, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, आलोक मेहता, अफाक आलम ने शपथ ली। दूसरे राउंड में अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, लेशी सिंह, रामानंद यादव ने शपथ ली। तीसरे राउंड में मदन सहनी, ललित यादव, संजय झा, संतोष सुमन, कुमार सर्वजीत, चौथे राउंड में शीला मंडल, सुमित सिंह, सुनील कुमार, चंद्रशेखर, समीर महासेठ और पांचवे राउंड में अनीता देवी, सुधाकर सिंह, मोहम्मद जमा खान, जितेंद्र राय और जयंत राज ने मंत्री पद की शपथ ली।
इन तमाम मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके इन्हें बधाई दी। आज बिहार सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विधानमंडल के सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई। आशा और विश्वास है कि महागठबंधन के सभी साथी आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा,कर्मठता,ईमानदारी,पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ बिहार के विकास में योगदान देंगे।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- तेज प्रताप यादव
- विजय कुमार चौधरी
- विजेंद्र यादव
- आलोक मेहता
- अफाक आलम
- अशोक चौधरी
- श्रवण कुमार
- सुरेंद्र यादव
- लेशी सिंह
- रामानंद यादव
- मदन साहनी
- ललित यादव
- संजय झा
- संतोष सुमन
- कुमार सर्वजीत
- शीला मंडल
- सुमित सिंह
- सुनील कुमार
- चंद्रशेखर
- समीर महासेठ
- अनीता देवी
- सुधाकर सिंह
- मोहम्मद जमा खान
- जितेंद्र राय
- जयंत राज
- इसराइल मंसूरी
- सुरेंद्र राम
- कार्तिक सिंह
- मुरारी प्रसाद
- शहनवाज आलम












Click it and Unblock the Notifications