Bihar News: अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी को नहीं मिली एंट्री, दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल
Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वे दरभंगा (Darbhanga) के अंबेडकर छात्रावास (Ambedkar hostel) में छात्रों के साथ संवाद करने वाले थे। लेकिन छात्रावास प्रशासन ने उन्हें छात्रावास के अंदर जाने की परमिशन ही नहीं दी है। राहुल गांधी छात्रावास के गेट के बाहर गाड़ी में बैठे रहे। प्रशासन ने छात्रावास की जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम करने को कहा है।

प्रशासन ने टाउन हॉल में कार्यक्रम करने को कहा
वहीं कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी की गुरुवार को दरभंगा में (Rahul Gandhi in Darbhanga) छात्रों से बातचीत उसी स्थान पर होगी जिसे पार्टी ने तय किया है, ना कि प्रशासन द्वारा सुझाए गए स्थान पर। प्रशासन ने बुधवार रात को 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम को टाउन हॉल में आयोजित करने की अनुमति दी थी, लेकिन यह अनुमति उसके बाद दी गई जब कांग्रेस ने अंबेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर विरोध दर्ज कराया।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं राहुल गांधी को रोकने पर बिहार विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, टायर्ड भ्रष्ट अधिकारी और टायर्ड मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाते हुए लोकसभा में देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। स्पष्टता से इसका कारण नीतीश कुमार और उनकी भुंजा पार्टी की भ्रष्ट चौकड़ी बताए। बिहार में अपराधियों में तांडव मचा रखा है प्रतिदिन सैकड़ों हत्याएं हो रही है। नीतीश-NDA का भ्रष्ट, निकम्मा, नकारा और नालायक सिस्टम अपराध तो रोक नहीं पा रहा इसलिए सोचा कि अब विपक्ष के सकारात्मक संवाद को ही रद्द करा दें। अचेत मुख्यमंत्री जी में अगर थोड़ी सी भी सजगता और होश बचा है तो इस आदेश को अविलंब रद्द कराए अन्यथा बताए क्या इसकी अनुमति के लिए भी DK Tax देना होगा?
ये भी पढ़ें Bihar Politics: क्या मैदान में उतर गए CM नीतीश के बेटे? 'निशांत भाई' के नारों से गरमाई बिहार की राजनीति!
कांग्रेस का 'शिक्षा न्याय संवाद'
कांग्रेस का 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम राज्य भर में शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दों को लेकर जनता से संवाद का अभियान है। दरभंगा इसका अगला पड़ाव है और कांग्रेस का रुख साफ है कि वे प्रशासनिक दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।
मशक्कत के बाद कार्यक्रम की मिली अनुमति
वहीं काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने राहुल गांधी को कार्यक्रम की अनुमति दे दी। जिसके बाद राहुल गांधी हॉस्टल में पहुंच कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंन कहा कि, 'देश की 90% आबादी को अपनी ताकत समझनी होगी। आपका ध्यान भटकाकर आपको रोका जा रहा है। ब्यूरोक्रेसी, कॉर्पोरेट इंडिया, एजुकेशन सिस्टम, मेडिकल सिस्टम में इस 90% आबादी का कोई नहीं मिलेगा। लेकिन...अगर मनरेगा की लिस्ट निकालेंगे तो उसमें सिर्फ दलित, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग के लोग मिलेंगे। सारे के सारे कांट्रैक्ट, सारा धन चंद लोगों के हाथ में जाता है और आपको उल्टी-सीधी बातें बताकर आपका ध्यान भटकाया जाता है, इसलिए आपको एक साथ खड़े होना है।'
ये भी पढ़ें Bihar Today: फिर बिहार दौरे पर पीएम मोदी, एक और जवान की शहादत से माहौल गमगीन, जानिए बिहार की सभी बड़ी खबरें












Click it and Unblock the Notifications