Bihar Politics: क्या मैदान में उतर गए CM नीतीश के बेटे? 'निशांत भाई' के नारों से गरमाई बिहार की राजनीति!
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के लिए डुगडुगी बज चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में कूद गए हैं। BJP, JDU, RJD, जनसुराज सहित सभी पार्टियां लगातार रैली कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की खबर जोर पकड़ ली है। समर्थक उनको बिहार का भविष्य बताते हुए नारे लगा रहे हैं।

'बिहार का युवा नेता कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो'
दरअसल,निशांत कुमार (Nishant Kumar) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका राजनेता वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वे अपने समर्थकों के साथ चल रहे हैं और समर्थक उनके लिए नारे लगा रहे हैं। वहीं वीडियो में दिख रहे समर्थक युवा JDU के सदस्य हैं। वीडियो में उनके समर्थक, 'बिहार का भविष्य कैसा हो, निशांत भाई जैसा हो', 'बिहार का युवा नेता कैसा हो , निशांत कुमार जैसा हो' का नारा लगा रहे हैं।
मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे निशांत
बता दें कि, बुधवार नीतीश कुमार की पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे और उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में नारा लगाते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला पर सस्पेंस, कैसे निकलेगा हल, समझिए समीकरण
सियासी मैदान में हलचल शुरू
पिछले कुछ समय से लगातार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। निशांत लगातार अपने बयानों से मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन वो किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते रहते हैं। जिस वजह से उनका चुनावी राजनीति में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
जहाँ अब तक निशांत कुमार राजनीति से दूर और बेहद निजी जीवन जीते रहे, वहीं यह वीडियो उनके बदलते रुख का संकेत माना जा रहा है। JDU के युवा कार्यकर्ताओं में उन्हें लेकर उत्साह साफ नजर आता है। इस वीडियो के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार की सियासत का अगला चेहरा? क्या पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत अब बेटे के हाथों में जाएगी?यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन सियासी मैदान में हलचल शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: बिहार की सियासत में नया मोड़!, सुशील मोदी की पत्नी के फ़ैसले का क्या भाजपा करेगी स्वागत?












Click it and Unblock the Notifications