Bihar Today: फिर बिहार दौरे पर पीएम मोदी, एक और जवान की शहादत से माहौल गमगीन, जानिए बिहार की सभी बड़ी खबरें
Bihar Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच बिहार के एक और जवान शहीद हो गए है। इसके अलाव बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जानिए बिहार की सभी बड़ी खबर।

रोहतास के दौरे पर आने वाले हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। इसको लेकर NDA की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार पीएम मोदी शाहाबाद क्षेत्र के रोहतास के दौरे पर आने वाले हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रोहतास के बिक्रमगंज में प्रशानिक पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
बिहार का एक और जवान शहीद
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच बिहार के एक और जवान शहीद हो गए है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल बिहार के नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयगंगौट गांव के 25 वर्षीय जवान मनीष कुमार कारगिल में शहीद हो गए। वे सेना में आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे।
शहिद शिकंदर राउत का नालंदा में होगा अंतिम संस्कार
छपरा और सीवान के बाद अब बिहार के नालंदा जिले से भी एक और वीर जवान ने देश के लिए अल्टीमेट बलिदान दिया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। जैसे ही 13 मई, 2025 की शाम यह दुखद खबर उनके गांव पहुंची, मातम छा गया। सिकंदर राउत नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव के निवासी थे। वे करीब 10 वर्षों से सेना में सेवा दे रहे थे। शादी के बाद भी उन्होंने अपने फर्ज को पहली प्राथमिकता दी। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैंएक आठ साल का और दूसरा चार साल का। अपने बच्चों के साथ वे ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए, लेकिन उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए गौरव और प्रेरणा की मिसाल रहेगा। शहादत की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अधिकारी उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पूरे गांव में शोक और गर्व का माहौल है।
वहीं गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर बिहार आने की संभावना है जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
सीएम नीतीश ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के पटेल भवन में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग गतिविधि की बेहतरी के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग समय पर कार्यालय आकर अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निपटारा करें। पुलिस पर लोगों का पूरा भरोसा है, उस पर खरा उतरें। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिये पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र भी गये और वहां की व्यवस्थाओं तथा कार्य पद्धतियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न भागों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य के लोगों को आपदा से बचाव के लिये आप सब बेहतर ढंग से कार्य करते रहें।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पटना में आयोजित तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: बिहार की सियासत में नया मोड़!, सुशील मोदी की पत्नी के फ़ैसले का क्या भाजपा करेगी स्वागत?
निशांत कुमार को लेकर बिहार में हलचल तेज
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की खबर जोर पकड़ ली है। समर्थक उनको बिहार का भविष्य बताते हुए नारे लगाए। दरअसल,निशांत कुमार (Nishant kumar) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका राजनेता वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वे अपने समर्थकों के साथ चल रहे हैं और समर्थक उनके लिए नारे लगा रहे हैं। वहीं वीडियो में दिख रहे समर्थक युवा JDU के सदस्य हैं। वीडियो में उनके समर्थक, 'बिहार का भविष्य कैसा हो, निशांत भाई जैसा हो', 'बिहार का युवा नेता कैसा हो , निशांत कुमार जैसा हो' का नारा लगा रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: क्या मैदान में उतर गए CM नीतीश के बेटे? 'निशांत भाई' के नारों से गरमाई बिहार की राजनीति!












Click it and Unblock the Notifications