Bihar News: 'बिहार के सारे फसाद की जड़', केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किसके लिए कहा?

Bihar News: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति गर्म होती जा रही है। सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीतियों को धार दे रहे हैं, तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी ज़ोर पकड़ चुका है। इसी सियासी तकरार के बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी ने एक पोस्टर साझा कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस पोस्टर के जरिए मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'बिहार के सारे फसाद की जड़...'। वहीं पोस्ट को लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और RJD के अधिकारिक हैंडल को टैग किया है। इसके साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया है।

Bihar

पोस्टर में क्या-क्या लिखा?

जीतनराम मांझी ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी और रोहिनी यादव का फोटो शेयर किया है। पोस्टर में लिखा है कि, 'घोटाला करें गली-गली, खुद को बताएं बजरंगबली'

  • वहीं तेजस्वी यादव के फोटो के सामने लिखा है कि, 'सब फसाद की जड़ मैं'
  • वहीं रोहिनी यादव के फोटो के सामने लिखा है कि, 'भले ही मैं सिंगापुर में रहती हूं पर मुझे टिकट दिया'
  • राबड़ी देवी के फोटो के सामने लिखा है कि, 'जंगलराज के बावजूद मुझे विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया'
  • लालू यादव के फोटो के सामने लिखा है कि, 'भले ही मैं जंगल का महाराज हूं पर मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाया'
  • तेजप्रताप यादव के फोटो के सामने लिखा है कि, 'लाख बुराई है मुझमें पर मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया'

राजनीति का डिजिटल रण

बता दें कि, जीतनराम मांझी और लालू परिवार के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है वहीं दोनों के समर्थक भी आपस में झगड़ते रहते हैं। वहीं एक बार फिर से जीतनराम मांझी ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। वहीं एक बार फिर दोनों नेताओं के समर्थक भिड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें Bihar News: Patna में मां-बेटी की हत्या, ख़ौफ़नाक क़त्ल का गवाह पिता, साज़िश, रंजिश या कुछ और, इसके पीछे कौन?

जीतनराम मांझी पर भड़के RJD समर्थक

  • एक RJD समर्थक ने जीतनराम मांझी पर निशाना साधते हुए लिखा कि, 'माझी जी आप क्या कर रहे है,दलितों का आरक्षण लुटवा रहे है।'
  • एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'सर आप अपना योगदान बताइए अपने समाज और राज्य के विकास में। सर आप अपने बेटे बहु भाई के अलावा किसी को टिकट देते है? आप अपने किए गए कार्य को उंगली पर गिना दीजिए। आपके समाज के लोग अभी भी बहुत बुरी स्थिति में जी रहे है,और आप उनके नाम पर मलाई खा रहे हैं।'
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने बुरे लोग थे तो क्यों चुनाव लड़ा राजद से मिलकर?'

ये भी पढ़ें Bihar Assembly Election 2025: चुनाव से पहले घिरा लालू परिवार! 23 जुलाई को होगा सियासी भविष्य का फैसला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+