' HAM मोदी के साथ थे...हैं और रहेंगे...कुर्सी मायने नहीं रखती', जीतन राम मांझी से नीतीश को राहत
लोकसभा चुनाव से पहले ही बिहार की सियासत में खलबली मची है। इस बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, मांझी ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि हम मोदी के साथ हैं और रहेंगे। हमारे लिए कुर्सी मायने नहीं रखती है।
मांझी के इस बयान से राज्य के सीएम नीतीश कुमार को काफी हद तक राहत मिली है। मांझी के एनडीए के साथ रहने की घोषणा आगामी चुनाव के लिए अहम कदम साबित हो सकती है। आइए जानते हैं मांझी ने आगे क्या कहा?

मांझी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साफ कहा कि मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती। बस गरीबों, मजलूमों,दबे-कुचलों के हक और हककूक की आवाज उठती रहे उनका काम हो यही काफी है। मैं गरीब जरूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। आगे कहा कि HAM मोदी जी के साथ थें, HAM मोदी जी के साथ हैं, HAM मोदी जी के साथ रहेंगें।












Click it and Unblock the Notifications