Bihar News: CM नीतीश के बयान पर मांझी का पलटवार, कहा- मर्यादा लांघ रहे हैं, उनका दिमाग...
Bihar News, CM Nitish Vs Manjhi: बिहार की सियासत में सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयानों से सियासी पारा चढ़ा दिया है। पिछले दिनों उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दे दिया था कि सदन में बैठी महिला नेत्री भी असहज हो गईं थी। मामला तूल पकड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान पर माफी भई मांग ली थी।
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर अपने बयानों से सियासी पारा चढ़ा दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिससे प्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है। बिहार विधानसभा में आरक्षण को विधेयक पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान सीएण नीतीश कुमार पूर्व सीएम मांझी पर भड़क गए।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इनको कुछ आइडिया है, यह तो मेरी ग़लती है कि साहब को सीएम बना दिया। इसको कोई सेंस नहीं है, बिना बात के बोलते रहता है, कोई बात नहीं है। हम कह रहे थे उधर ही रहो, भागकर के चला आया फिर हम भगा दिए।
इसलिए हम कह रहे हैं, 2013 में जो आप लोगों को छोड़ दिए थे। हम अकेले थे तो हम इसको सीएम बना दिए। हमारी पार्टी के लोग कहने लगे, यह गड़बड़ है इसका हटाइए। पार्टी के लोगों के कहने पर हम सीएम बन गए थे। यह कहता रहता है कि यह भी मुख्यमंत्री थे। क्या मुख्यमंत्री था।
सीएम नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि उनका (नीतीश कुमार) अभी दिमाग ठीक नहीं है। बहुत असंतुलित होते हुए मर्यादा लांघ रहे हैं। हम नीतीश कुमार से उम्र में 4 साल बड़े हैं। सियासी सफर में भी उनसे बड़े हैं। और वह तुम ताम पर उतर आए हैं। ग़ौरतलब है कि कभी जीन मांझी सीएम नीतीश कुमार के बहुत करीबी माने जाते थे, लेकिन अब वह (मांझी) एनडीए का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications