Bihar News: लाखों रुपये के गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, तस्वीर लेकर ढूंढने निकला पति, जानिए मामला
Bihar News, Jehanbad Love Affair: बिहार के विभिन्न ज़िलों से प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला जहानाबाद का है, जहां एक महिला अपने प्रेमी संगर फरार हो गई है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपये के ज़ेवर लेकर अपने प्रेमी संग भाग गई है।
प्रेम प्रसंग मामले में ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले ही मुकेश के की शादी हुई थी। पत्नी के प्रेमी संग फरार होने के बाद मुकेश अपनी शादी की तस्वीर लेकर उसे ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा है। जहानाबाद शहर के निवासी मुकेश ने ज़िला प्रशासन से भी पत्नी को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई है। मुकेश का कहना है किसी तरह से भी उसकी पत्नी को ढूंढ कर ला दिया जाए।

पीड़ित पति मुकेश कुमार ने बताया कि वह पाली थाना क्षेत्र में चाट-चाऊमीन बेचकर ज़िंदगी गुज़र बसर करते हैं। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी, शादी के बाद सब कुछ ठीक ही चल रहा था। जब वह अपने दुकान से लौट रहा था तो ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी भाग गई है।
गांव वालों की बात सुनने के बाद जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं है। घर का ताला भी टूटा हुआ है और जो कुछ सामान, ज़ेवर वगैरह थे वह भी नहीं है। मुकेश का आरोप है कि उसकी पत्नी ही सारा सामान लेकर फरार हुई है।
पत्नी के भागने के बाद मुकेश कुमार शादी की तस्वीर लेकर उसे ढूंढने में लगे हुए हैं। मुकेश की मानें तो उसकी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शक है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही फरार ई है। वहीं गांव वालों का कहना है कि किसी अंजान शख्स के साथ उसकी पत्नी को बाइक पर जाते हुए भी देखा है। अब पीड़ित पति अपनी पत्नी की आस में इधर-उधर भटक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications