Bihar News: बिहार में जनता की राय से मेनिफेस्टो बनाएगी BJP, 'सुझाव यात्रा' आज से शुरू

Bihar News In Hindi Today: (5 october): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने के मकसद से आज 'सुझाव यात्रा' शुरू कर रही है। बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने पटना में घोषणा की कि पार्टी की मेनिफेस्टो कमिटी यह यात्रा 5 से 20 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों में आयोजित करेगी।

bihar news in hindi today

इस व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा किसानों, छात्रों और महिलाओं समेत अन्य लोगों से घर-घर जाकर फीडबैक लेगी, ताकि लोगों की समस्याओं को घोषणापत्र में शामिल किया जा सके। प्रेम कुमार ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' के मंत्र से प्रेरित है और इसका लक्ष्य बिहार के 14 करोड़ लोगों से सीधा जुड़ना है।

सीएम नीतीश कुमार का हिलसा दौरा आज

सीएम नीतीश कुमार के आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले हिलसा दौरे को लेकर शुक्रवार को एनडीए (NDA) कार्यकर्ताओं की एक अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हिलसा के एक निजी हॉल में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने की और संचालन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+