Bihar News in Hindi: आज अमित शाह बिहार में 'मिशन 2025' को देंगे धार, इन 3 जिलों में करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें

Bihar Hindi News Today (27 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह एक बार फिर बिहार में चुनावी हलचल पैदा करने आ रहे हैं। 10 दिनों के अंदर यह उनका दूसरा बिहार दौरा होगा। 27 सितंबर (शनिवार) को शाह अररिया, सारण और वैशाली जिलों में पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें करेंगे।

bihar news in hindi
  • रणनीति का फोकस: इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य मिशन 2025 की चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना और बीजेपी की बिहार रणनीति को मजबूत करना है।
  • 5 जोन में बिहार: बीजेपी ने बिहार को 5 जोन में बांटकर तैयारी शुरू की है। इससे पहले 18 सितंबर को शाह डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में 20 जिलों के नेताओं से मिल चुके हैं।

Bihar Hindi News: दरभंगा में लगेगा बंपर जॉब कैंप: 12वीं-10वीं पास को मौका

बिहार के दरभंगा जिले में 27 सितंबर (शनिवार) को युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर है। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में दो प्रमुख कंपनियां-टाटा मोटर्स (Tata Motors) और लावा मोबाइल (Lava Mobile)-कुल 300 पदों पर भर्ती करेंगी।

पदों की जानकारी
टाटा मोटर्स ट्रेनी के 150 पदों पर साक्षात्कार करेगी, जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी योग्य हैं (उम्र: 18 से 23 वर्ष, योग्यता: 12वीं पास)। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,751 सीटीसी, भोजन और स्थानीय परिवहन सब्सिडी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

वहीं, लावा मोबाइल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती करेगी (उम्र: 18 से 26 वर्ष, योग्यता: 10वीं पास)। चयनित पुरुष अभ्यर्थियों को ₹17,055 सीटीसी और स्थानीय परिवहन सब्सिडी दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 27 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं।

Bihar Weather Update: बिहार का मौसम

आज, शनिवार 27 सितंबर को बिहार का मौसम थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 35 सेल्सियस तक जाने की संभावना है, लेकिन रियलफील 43 सेल्सियस तक महसूस होगा, जिससे उमस और गर्मी काफी ज्यादा रहेगी। पूरे दिन मौसम मुख्य रूप से बादल भरा और उमस भरा रहेगा, जिसकी वजह से क्लाउड कवर 85 तक रह सकता है।

इस दौरान हवा की गति 19 किमी/घंटा रहेगी, जबकि हवा के झोंके (Wind Gusts) 43 किमी/घंटा तक जा सकते हैं। बारिश की संभावना 25% है, इसलिए अचानक बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह और दोपहर दोनों समय बादल छाए रहेंगे और नमी (Humidity) लगभग 75% तक रह सकती है, जो लोगों को असहज महसूस कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+