Bihar News: CM नीतीश ने कहा- ज़िंदा रहने तक BJP से रहेगी दोस्ती, RJD नेता ने साधा ज़ोरदार निशाना
Bihar News, JDU-RJD Politics: बिहार में राजद और जदयू एक साथ भाजपा के ख़िलाफ़ चुनावी रणनीति ज़रूर बना रही है, लेकिन अंदर ही अंदर दोनों पार्टी अपनी-अपनी पार्टी का बिहार में दबदबा कायम रखना चाहते हैं। यह वजह है कि राजद-जदयू नेताओं के बीच मतभेद की ख़बर सामने आते रहती है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर भाजपा प्रेम छलका है, जिस पर राजद नेता ने ज़ोरदार हमला बोला है।
मोतिहारी में गुरुवार को महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मंच से उन्होंने कहा कि उनके ज़िंदा रहने तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी। मनमोहन सिंह वाली UPA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने मोतिहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी निर्माण की बात पर नोटिस ही नहीं लिया था।

2014 में नई सरकार बनने पर मेरी बात को तरजीह मिली और फिर मोतिहारी में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाई गई। सीएम नीतीश कुमार के बयान पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी ज़ोरदार पलटवार किया है। भाजपा राजद के लिए छूत की तरह है, उससे दोस्ती करना मुमकिन ही नहीं है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास हाथ जोड़कर बिलबिलाते हए नीतीश कुमार सेंट्रल यूनिवर्सिटी मांगने गए थे, क्या मिला था। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि शक्ति सिंह यादव राजद में तेजस्वी के सबसे ख़ास हैं।
शक्ति सिंह यादव के बयान का मतलब राजद की तरफ़ अधिकारिक बयान है। ऐसे में नीतीश कुमार पर सीधा कटाक्ष करने से यह साफ हो गया है कि राजद-जदयू का ज़बरदस्ती गठबंधन चल रहा है। मजबूरी नहीं होती तो अब तक गठबंधन टूट गया होता। इस बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications