बिहार में रास्ता भटक गई 'अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन', जाना था समस्तीपुर पहुंच गई कहीं और...
बिहार में रास्ता भटक गई 'अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन', जाना था समस्तीपुर पहुंच गई कहीं और...
पटना, 05 अगस्त: वो गाना तो आपने सुना ही होगा, 'जाना था जापान पहुंच गए चीन, समझ गए ना।' यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के साथ। अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को जाना था समस्तीपुर लेकिन ट्रेन अपना रास्त भटक कर कहीं और पहुंच गई। जब इस बात की जानकारी सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों को हुई हड़कंप मच गया। तो वहीं, जब ड्राइवर को रूट गलत लगा, तो उसने ट्रेन को रोककर स्टेशन मास्टर से संपर्क किया तो गलती का एहसास हुआ।
Recommended Video

समस्तीपुर की जगह विद्यापतिनगर पहुंची ट्रेन
यह मामला सोनपुर रेल मंडल के बछवारा जंक्शन से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह अपना रास्ता भटक गई। दरअसल, बरौनी से खुलने के बाद ट्रेन को समस्तीपुर जाना था। लेकिन ट्रेन विद्यापति नगर पहुंच गई। दरअसल, बछवारा जंक्शन पर कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर की लापरवाही की वजह से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की दिशा बदल गई। लेकिन ट्रेन चालक को जब तक इस बात की जानकारी हुई, जब तक ट्रेन विद्यापति नगर पहुंच चुकी थी।

बछवारा जंक्शन वापस लेकर पहुंचा ट्रेन
जिसके बाद ट्रेन चालक ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया और ट्रेन को वापस बछवारा जंक्शन लाया गया। बछवारा जंक्शन से फिर ट्रेन को समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे लग गए। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनपुर के डीआरएम (DRM) नील मणि ने बछवाड़ा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार और सूरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए है। डीआरएम नील मणि की मानें तो यह बड़ी लापरवाही है।

गलत लाइन के कारण बदल गया रूट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.45 बजे बरौनी पहुंची थी। यहां से ट्रेन का सीधे समस्तीपुर जाना था। लेकिन ट्रेन बछवारा जंक्शन पर गलत लाइन के कारण बरौनी-समस्तीपुर रूट के बदले ट्रेन बछवारा-हाजीपुर रेल खंड पर जाने लगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह का समय कारण एएसएम (ASM) समेत स्टेशन पर तैनात कर्मी नींद में थे। नींद में रहने के कारण गलत ट्रैक पर ट्रेन को भेज दिया गया।

डीआरएम ने दिए मामले की जांच के आदेश
फलस्वरूप पूरी स्पीड से आ रही अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक बदल कर विद्यापतिनगर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनपुर डीआरएम नीलमणि ने बछवाड़ा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार और सूरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की जांच का आदेश भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications