Bihar Nagar Nikay Chunav Result Live: रोहतास के विक्रमगंज में बड़ा उलटफेर, 3 पूर्व मुख्य पार्षद हारे
Bihar Nagar Nikay Chunav Result: बिहार में निकाय चुनाव के बाद आज मतों की गणना चल रही है।चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।
Bihar Nagar Nikay Chunav Result Live updates: बिहार में हाल ही में 31 नगर निकायों में मतदान हुआ था, जिसके बाद आज सभी निकायों की मतगणना हो रही है। मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू 58 केंद्रों पर शुरू हो गई है।

बता दें कि 806 वार्ड में पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था, जबकि 31 मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए भी मतदान हुआ था। शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से यह मतदान संपन्न हुआ था। पढ़िए पल-पल का लाइव अपडेट्स।
LIVE Feed
झाझा नगर परिषद वार्ड 4 परिणाम
जमुई के झाझा नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से पहले अंजुमा आरा को विजेता बताया गया था, बाद में रिजल्ट होल्ड कर दिया गया। फिर नाजिया मोहतशीम खां को विजेता घोषित किया गया। 444 वोट के साथ उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं अनजूम आरा को 318 वोट हासिल हुए। राहिला समर को 73 वोट, कैसर बानो को 15 वोट और मोनो देवी 14 वोट मिले।
रोहतास के वाले विक्रमगंज में कई दिग्गजों को इस बार जनता ने नकार दिया। निवर्तमान मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर प्रसाद, पूर्व मुख्य पार्षद रब नवाज खां राजू, आफरीन खातून और पूर्व उप मुख्य पार्षद विकाश कुमार सिंह उर्फ सड़सठ मुख्य पार्षद के लिए चुनाव मैदान में थे। लेकिन सबकी हार हुई। यहां मनोरंजन सिंह ने जीत दर्ज की।
29 पदों में 19 पदों पर महिलाओं का कब्जा
बिहार नगर परिषद उपचुनाव में 29 पदों के लिए मतदान हुआ था। परिणाम आने पर इसमें 19 पदों पर महिलाओं ने कब्जा किया। उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद समेत सीटों पर महिलाओं का दबदबा रहा। जबकि मुख्य पार्षद और मात्र नौ वार्ड पार्षद के लिए पुरुष जीते। उपचुनाव के बाद नए सदन में महिलाओं की संख्या पुरुष की अपेक्षा करीब दुगनी हो गई है। जबकि पिछली बार 27 में से 17 पर महिलाओं को जीत मिली थी। जबकि 10 पर पुरुष प्रत्याशियों को कब्जा रहा।
राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर पथराव
मधुबनी में राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर पथराव की घटना सामने आई है। कथित रूप से मेयर प्रत्याशी असलम अंसारी के समर्थकों ने इस घटना का अंजाम दिया। उपद्रवियों ने आरोप लगाया कि फैयाज अहमद ने समर्थन नहीं किया और भीतर से विरोध करते रहे, जिसके कारण असलम अंसारी चुनाव नहीं जीत पाए।
हवेली खड़गपुर नगर परिषद के विजेताओं की सूची
मो. तस्लीमुद्दीन (निर्विरोध) - वार्ड 11
रूबी देवी (256 वोट) - वार्ड 12
सरिता केशरी (286) - वार्ड 13
सोनी कुमारी (292) - वार्ड 14
पूजा कुमारी (438) - वार्ड 15
रफत जहां (निर्विरोध) - वार्ड 16
माला देवी (124) - वार्ड 17
चंदा देवी (377) - वार्ड 18
राजीव कुमार रंजन (253) - वार्ड 19
अनुवेश कुमार (292) - वार्ड 20
पहली मुख्य पार्षद बनी फौजिया तरन्नुम
किशनगंज के नवगठित पौआखाली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर फौजिया तरन्नुम ने जीत हासिल की है। 3312 वोट हासिल कर वह पौआखाली नगर परिषद की पहली मुख्य पार्षद बनी है। वहीं पौआखाली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पद पर नोसेबा ने क़ब्ज़ा जमाया है।
महनार नगर परिषद के विजेताओ की सूची
वैशाली जिले के महनार नगर परिशद में मुख्य पार्षद के पद पर रमेश कुमार राय ने कब्ज़ा जमाया है। वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर लैला देवी ने झंडा बुलंद किया है। वहीं वार्ड संख्या 01 से नजमा खातून, वार्ड संख्या 02 से मंजू देवी, वार्ड संख्या 03 से बबिता देवी, वार्ड संख्या 04 से मीना देवी, वार्ड संख्या 05 नागेश्वर चौधरी,वार्ड संख्या 06 से पूनम देवी, वार्ड संख्या 07 मंजू जायसवाल, वार्ड संख्या 08 से मंजू देवी, वार्ड संख्या 09 से सुनीता देवी, वार्ड संख्या 10 से अहिल्या देवी, वार्ड संख्या 11 से किशन कुमार, वार्ड संख्या 12 जगरनाथ पंडित, वार्ड संख्या 13 से सुनीता देवी, वार्ड संख्या 14 से गौरीशंकर राय, वार्ड संख्या 15 से अशोक कुमार,वार्ड संख्या 16 से धर्मेंद्र कुमार, वार्ड संख्या 17 से रीता देवी, वार्ड संख्या 18 से रामप्रसाद सिंह, वार्ड संख्या 19 से लैला देवी, वार्ड संख्या 20 से लालती देवी, वार्ड संख्या 21 से विरजु सिंह, वार्ड संख्या 22 से चन्द्रकला देवी, वार्ड संख्या 23 से पुतुल देवी, वार्ड संख्या 24 से देवेन्द्र प्रसाद राय, वार्ड संख्या 25 से मनीता कुमारी, वार्ड संख्या 26 से कविता कुमारी और वार्ड संख्या 27 से इंद्रभूषण राय ने जीत दर्ज की है।
अरुण राय मधुबनी के पहले मेयर
नगर निगम घोषित होने बाद पहले मेयर अरुण राय बने हैं। उन्होंने 8887 मतों से जीत दर्ज की। मधुबनी में वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 45 तक की गिनती पूरी हो गई। इसमें अरुण राय (Arun Rai) को 22,586 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी असलम अंसारी को 13,699 मत मिले हैं। वहीं गुणानंद यादव तीसरे नंबर रहे। उन्हें 9089 मत प्राप्त हुए हैं।
मुज़फ्फरपुर निकाय चुनाव परिणाम
मुज़फ्फरपुर निकाय चुनाव परिणाम: मोतीपुर नगर परिषद के सभापति पद पर राघवेंद्र राघव ने क़ब्ज़ा जमाया। वहीं उप सभापति पद पर मनीष कुमार निर्वाचित हुए। कांटी नगर परिषद में सभापति के पद से दिलीप कुमार ने जीत दर्ज की और उप सभापति पद से अजय कुमार गुप्ता ने अपना परचम लहराया है। बरूराज नगर पंचायत में हुए उप चुनाव में पार्षद पद से इरफान रिजवी ने जीत दर्ज की है।
संग्रामपुर नगर पंचायत चुनाव परिणाम
मुंगेर के संग्रामपुर नगर पंचायत के 12 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। संग्रामपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 1 से रूपा कुमारी, वार्ड संख्या 2 से ममता कुमारी, वार्ड संख्या 3 से सरिता देवी, वार्ड संख्या 4 से कुमारी दीपिका, वार्ड संख्या 5 से सरोजनी देवी, वार्ड संख्या 6 से राजेश केशरी, वार्ड संख्या 7 से दीनानाथ यादव, वार्ड संख्या 8 से वंदना कुमारी, वार्ड संख्या 9 से मुकेश कुमार, वार्ड संख्या 10 से सरोजनी देवी, वार्ड संख्या 11 से आशीष कुमार और वार्ड संख्या 12 से राधा देवी ने जीत दर्ज की।
कांटी नगर परिषद चुनाव परिणाम
मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से शंभू राम, वार्ड संख्या 2 से विनु देवी, वार्ड संख्या 3 से चंदन पांडेय, वार्ड संख्या 4 से अशोक कुमार चौधरी (वार्ड पार्षद पद पर जीते), वार्ड संख्या 5 से संतोष कुमार पासवान, वार्ड 07 से राम कुमार (मोनू) पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेश पासवान की धर्मपत्नी को हराकर सीट पर जमाया क़ब्ज़ा, वार्ड संख्या 18 से गणेश पासवान की पत्नी उषा देवी ने जीत दर्ज की।
मछरगवां नगर पंचायत चुनाव परिणाम
बेतिया के मछरगवां में सभापति के पद पर अश्वनी कुमार ने जीत दर्ज की, वहीं चुन्नी सिंह उपसभापति पद पर क़ब्ज़ा जमाया। इसके अलावा मछरगवां नगर पंचायत वार्ड 1 से दिलप साह, वार्ड 2 से सरिता प्रसाद, वार्ड 3 से रेणु देवी, वार्ड 4 से सीमा देवी, वार्ड 5 से कुंदन कुमार सिंह, वार्ड 6 से गीता देवी, वार्ड 7 से मंटू कुमार, वार्ड 8 से निशा खातुन, वार्ड 9 से धनंजय कुमार सिंह, वार्ड 10 से धर्मनाथ कुमार, वार्ड 11 से छोटू कुमार, वार्ड 12 से विनोद प्रसाद, वार्ड 13 से ह्रदया कुमार यादव, वार्ड संख्या 14 से मुनि देवी, वार्ड 15 से सुशीला पांडेय ने जीत दर्ज की।
असरगंज नगर पंचायत के चुनाव परिणाम
मुंगेर जिला के असरगंज नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर लूसी कुमारी ने जीत दर्ज की, वहीं उपमुख्य पार्षद के पद पर खुशबू सिंह ने कब्जा जमाया। असरगंज नगर पंचायत वार्ड पार्षद के पद पर वार्ड संख्या 1 से सुजीत कुमार, वार्ड संख्या 2 से रोहित रविदास, वार्ड संख्या 3 से पूनम देवी, वार्ड संख्या 4 से देवेंद्र कुमार, वार्ड संख्या 5 से पुष्पा देवी, वार्ड संख्या 6 से नीलम देवी, वार्ड संख्या 7 से पिंकू कुमार, वार्ड संख्या 8 से नरेश प्रसाद साह, वार्ड संख्या 9 से सोनी कुमारी, वार्ड संख्या 10 से रिंकू देवी, वार्ड संख्या 11 से सुनील कुमार सिंह, वार्ड संख्या 12 से बबिता कुमारी ने जीत दर्ज की है।
हवेली खड़गपुर नगर परिषद विजेताओं की सूची
मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 1 से श्याम सुंदर दास, वार्ड नंबर 2 से अशोक सिंह, वार्ड नंबर 3 से निशा कुमारी, वार्ड नंबर 4 से काजल कुमारी, वार्ड नंबर 5 से लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर 6 से उत्तम कुमार 304, वार्ड नंबर 7 पिंकी देवी, वार्ड नंबर 8 से पप्पू पासवान, वार्ड नंबर 9 से ममता देवी, वार्ड नंबर 10 पूजा देवी, वार्ड नंबर 11 मोहम्मद तस्लीमुद्दीन (निर्विरोध), वार्ड नंबर 12 रूबी देवी, वार्ड नंबर 13 सरीता केशरी, वार्ड नंबर 14 सोनी कुमारी, वार्ड नंबर 15 पूजा कुमारी, वार्ड नंबर 16 रफत जहां, वार्ड नंबर 17 माला देवी, वार्ड नंबर 18 चंदा देवी, वार्ड नंबर 19 राजीव कुमार रंजन, वार्ड नंबर 20 अनुवेश कुमार, वार्ड नंबर 21 विपिन कुमार, वार्ड नंबर 22 विकास मंडल, वार्ड नंबर 23 राजीव कुमार रंजन, वार्ड नंबर 24 गीता देवी, वार्ड नंबर 25 विक्की कुमार ने जीत दर्ज की है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications