Bihar Rabbit Meat Scam: जंगली खरगोश समझकर लोग चाव से खा गए कुत्ते का मांस, फिर जो हुआ देख कांप जाएगी रूह
Motihari Dog Meat News: बिहार के मोतिहारी से एक ऐसी घिनौनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां शराब के लिए पैसे जुटाने की सनक में एक व्यक्ति ने न केवल बेजुबान कुत्ते की जान ली, बल्कि उसके मांस को 'जंगली खरगोश' बताकर ग्रामीणों को ₹1000 प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया।
इस महाधोखाधड़ी का शिकार हुए कई लोग अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में नशे की लत ने एक व्यक्ति को इस कदर गिरा दिया कि उसने पूरे गांव की सेहत और आस्था के साथ खिलवाड़ कर डाला।

Bihar Dog Meat News: शराब के लिए पैसे जुटाने का खौफनाक रास्ता
मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में मगरू सहनी नामक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे जुटाने का खौफनाक रास्ता चुना। उसने एक कुत्ते की हत्या की और उसके मांस को साफ कर 'जंगली खरगोश' का दुर्लभ मांस बताकर गांव में प्रचारित किया। स्वाद और औषधीय गुणों के लालच में आकर ग्रामीणों ने ₹1000 प्रति किलो की भारी कीमत चुकाई। आरोपी ने इस खून-खराबे से मिले पैसे का इस्तेमाल अवैध रूप से महंगी शराब खरीदने के लिए किया, जो बिहार के शराबबंदी कानून पर भी सवाल उठाता है।
ये भी पढे़ं: Bihar News: बिहार में खराब सड़क दिखे तो QR कोड से करें शिकायत, मिनटों में होगी कार्रवाई, जाने पूरी प्रक्रिया
Bihar Rabbit Meat Scam: मांस खाते ही बिगड़ी तबीयत
धोखे का शिकार हुए ग्रामीणों ने जैसे ही इस मांस का सेवन किया, कुछ ही घंटों के भीतर गांव में कोहराम मच गया। मांस खाने वाले दर्जनों लोगों को तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी। शुरुआत में इसे सामान्य फूड पॉइजनिंग समझा गया, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूषित और अज्ञात मांस के सेवन से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
ये भी पढे़ं: Bihar Mafia Caste: भूमिहार या यादव? बिहार में किस जाति के सबसे ज्यादा भू-माफिया-बालू माफिया, लिस्ट जारी
आरोपी ने खुद कबूला अपना घिनौना गुनाह
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब अगले दिन आरोपी मगरू सहनी ने खुद गांव में घूम-घूमकर अपनी करतूत का बखान किया। नशे की हालत में उसने गर्व से कहा कि जिसे सबने खरगोश समझकर खाया, वह असल में कुत्ता था। उसकी इस स्वीकारोक्ति ने पूरे गांव में आक्रोश भर दिया। जब ग्रामीणों ने पड़ताल की, तो पास ही कुत्ते का कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जिसने आरोपी के दावों की पुष्टि कर दी। इस खुलासे के बाद गाँव में डर और घृणा का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor Bihar Visit: बिहार की तारीफ करना शशि थरूर को पड़ा भारी, अब क्यों दे रहे हैं सफाई?
पुलिस की कार्रवाई और न्याय की गुहार
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मधुबन (गरहिया) थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अब फरार आरोपी मगरू सहनी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। यह घटना न केवल एक आपराधिक कृत्य है, बल्कि समाज में नशे की बढ़ती लत के खतरनाक परिणामों का भी जीता-जागता उदाहरण है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।












Click it and Unblock the Notifications