बिहार में ज़हरीली शराब ने फिर ली जान ! 6 महीने में सैकड़ों लोगों की जा चुकी है जान, छिपाए गए आंकड़े !
Zahreeli Sharab से मौत का सिसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सीवान जिले में 24 घंटे के अंदर पांच लोगों की मौत हो गई है।

Zahreeli Sharab Bihar: बिहार में शराबबंदी है लेकिन ज़हरीली शराब पीने से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। बिहार में एक बार फिर ज़हरीली शराब ने क़हर बरपाया है। बताया जा रहा है कि सीवान ज़िले में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे में 5 लोगों की एक बार मौत हो गई है। वहीं 10 से ज़्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी सीवान में ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई थी। अब फिर ज़हरीली शराब पीने से लोगों के मौत के मुंह में समाने की खबर आ रही है। 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। वहीं मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं।

जहरीली शराब पीने से मौत का मामला बाला और भोपतपुर गांव(लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र) का है, जहां रविवार की शाम अचानक सदर अस्पताल में गंभीर हालत में मरीज़ों को भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराते ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं देर रात दो और व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह होते ही 2 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो 8 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
ज़हरीली शराब से हुई मौत मामले में प्रशासन से जब जानकारी लेने की कोशिश की गई तो कुछ भी जानकारी नहीं दी गई। वहीं मृतकों के परिजन को मीडिया के सामने बयानबाज़ी करने से भी रोका जा रहा है। वहीं जिला कलेक्टर अमित कुमार पांडे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, उससे पहले कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इतने लोगों की अचानक तबीतय कैसे बिगड़ गई और लोगों की मौत क्यों हो रही है, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि शराब पीकर घर लौटे थे, अचानक तबीयत बिगड़ गई। आंखे लाल हो रही थीं और वह उनकी नज़र धुंधली पड़ने लगी। आनन-फानन में इलाज के लिए लकड़ी नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने वहां से सीवान अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर जा रहे थे इसी दौरान देर रात अमनौर के पास उनकी मौत हो गई।

साल 2022 में सारण के शराब कांड में सैंकड़ो लोगों की मौत हो गई लेकिन सही आंकड़े पेश नहीं किए गए। अगस्त महीने में 23 लोगों की ज़हरीली शराब पीने से मौत हुई थी। हर घंटे ही मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा था। वहीं दिसंबर महीने में हुए शराब कांड में 52 लोगों की मौत के आंकड़ सामने आए, जबकि कहा जा रहा है कि सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। ज़हरीली शराब पीने से 22 लोगों की तो 24 घंटे के अंदर इलाज के दौरान ही मौत हो गई थी। हुई। वहीं दूसरे दिन भी मौत का सिलसिला जारी ही था। स्थानीय लोगों ने आरोप भी लगाया था कि मौतों का आंकड़ा बढ़ने की वजह से बिना पोस्टमार्टम के ही शव का दाह संस्कार कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें: Liqour Ban In Bihar: शराब मामले पर बोले चिराग- 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, सच दबाया जा रहा है
Recommended Video
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications