बिहारः शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी और बच्चे को जिंदा जला डाला
गोड्डा। बिहार के गोड्डा जिले के महगामा में एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे शराब पीने से उसकी पत्नी ने मना कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर आरोपित पति कुंदन कामती ने अपनी पत्नी रानी और ढाई साल के मासूम बेटे हिमांशु कुमार के ऊपर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया। यह घटना बीते रविवार की है।

सोमवार को दोनों की मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति फरार हो गया। रानी के पिता अंग्रेज मंडल ने बरारी पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी गोड्डा जिले के महगामा के रहने वाले कुंदन कामती से की थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनका दामाद नशा करता है।
पीड़ित पिता ने बताया कि शराब पीने के बाद उनका दामाद उनकी बेटी को मारता था। एक मार्च की शाम बेटी के ससुराल महगामा में दामाद फिर शराब पीकर घर आया। बेटी ने शराब पीने का विरोध किया तो दामाद ने बेटी व नाती को कमरे में बंद कर केरोसिन उड़ेल कर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी बेटी और नाती को इलाज के लिए गोड्डा से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरन दोनों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications