शपथ लेते ही पीएम मोदी को नीतीश की चुनौती, कहा- जो 2014 में सत्ता में आए, क्या 2024 में वो रहेंगे?
पटना, 10 अगस्त। बिहार में एक दिन पहले हुए राजनीतिक उठापटक के बाद बुधवार को जदयू नेता नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही गठबंधन दल राजद के नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। बिहार की राजनीति में मंगलवार को नीतीश कुमार ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था। वहीं आज शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे डाली।

सीएम नीतीश ने जेपी नड्डा की विपक्ष को खत्म करने वाले बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी को लगता था कि विपक्ष खत्म हो जाएगा। अब हम भी विपक्ष में हैं।
वहीं नीतीश कुमार ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी का बिना नाम लेते हुए कहा 2014 में आने वाले 2024 में रहेंगे तब ना। नीतीश ने कहा हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे।
इस दौरान नीतीश कुमार ने 2024 के आम चुनाव के लिए विपक्ष से एकजुट होने की अपील की। विपक्ष का पीएम उम्मीदवार होने सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा वह इसकी दौड़ में नहीं हैं।
बीजेपी के साथ नाराजगी पर बोले
बीजेपी के साथ नाराजगी पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया लेकिन उनकी तरफ से जेडीयू को ही हराने की कोशिश होने लगी। हमने पार्टी में सभी से बात की और सबके मन में यही था तो हम लोग पुरानी जगह (महागठबंधन) चले गए।
पूर्व पीएम अटल बिहारी और पीएम मोदी से तुलना पर प्रेस के सवालों पर नीतीश कुमार ने कहा "श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी कितना प्रेम करते थे और कितना मानते थे वह क्या हम अभी भूल सकते हैं? उस समय की बात ही दूसरी थी।"
नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि "एक आदमी को हमने जिम्मा दे दिया और फिर वही आदमी पार्टी की तरफ रहने की बजाय कहीं और दिमाग चलाने लग गया।"












Click it and Unblock the Notifications