गैंग लीडर की गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए की गई थी 'पूर्णिमा एक्सप्रेस' में लूटपाट, 8 गिरफ्तार

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने के पीछे इन लोगों का कहना है कि गैंग लीडर की गर्लफ्रेंड का बर्थ-डे था और उसी बर्थ-डे सेलिब्रेट करने के लिए इन लोगों ने ट्रेन लूट की घटना को अंजाम दिया।

Recommended Video

    Bihar में Girlfriend को Gift देने के लिए Purnima Express में loot को दिया अंजाम । वनइंडिया हिंदी

    पटना। आज से कुछ दिन पहले राजधानी पटना से बख्तियारपुर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में लूटपाट के मामले में रेलवे पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा की गर्लफ्रेंड की बर्थ-डे पार्टी में गिफ्ट देने और पार्टी करने के लिए इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी आरोपी 19 से 21 वर्ष के हैं और सभी सालिमपुर, सिमरा, बिहटा के अलीपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से दो देशी बंदूक, एक चाकू और 12 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सिंटू कुमार, उधीर कुमार, बंटी कुमार, शशि कुमार, सन्नी कुमार, जल्लू उर्फ अभिषेक कुमार, सत्येंद्र यादव और अमरजीत कुमार ने बताया कि उसके गैंग का सरगना समीर घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है।

    बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में इसलिए की गई थी लूट

    बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में इसलिए की गई थी लूट

    मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार गैंग लीडर बिहार शरीफ का रहने वाला है और बाकी सभी आरोपियों ने और भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने के पीछे इन लोगों का कहना है कि गैंग लीडर की गर्लफ्रेंड का बर्थ-डे था और उसी बर्थ-डे सेलिब्रेट करने के लिए इन लोगों ने ट्रेन लूट की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ कि ये सभी अय्याशी करने के लिए अपराधिक घटना को अंजाम देते थे। इसी के कारण 18 दिसंबर की देर रात इन लोगों ने बनारस जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

    बर्थ-डे सलिब्रेट करने के लिए बनाया था लूट का प्लान

    बर्थ-डे सलिब्रेट करने के लिए बनाया था लूट का प्लान

    इस घटना में यात्रियों को विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी किया गया था। वहीं गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो इससे पहले भी ट्रेन लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। आज से कुछ महीने पहले बख्तियारपुर में रोड़ डकैती की घटना को भी इन लोगों ने अंजाम दिया था। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए 3 दिन पहले से ही इन लोगों ने रेकी करना शुरू कर दिया था।

    महिला से जेवर लूट दिया गर्लफ्रेंड को गिफ्ट

    महिला से जेवर लूट दिया गर्लफ्रेंड को गिफ्ट

    वहीं बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में हुई लूट के दौरान अपराधियों ने एक महिला से उसका जेवर भी लूट लिया था। जिसे उसने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+