बिहार: भाजपा नेता और विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का निधन
पटना। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का निधन बुधवार की देर रात पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में हुआ। उनके निधन से भाजपा के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूर्णीय क्षति हुई है। सत्येंद्र कुशवाहा 49 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। उन्हें एक महीने पहले पटना के अस्पताल में आईजीआईएमएस भर्ती कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सत्येंद्र कुशवाहा राजधानी पटना के पटना सिटी के रहने वाले थे। विधान पार्षद रहने के साथ साथ वह उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी थे लेकिन पिछले कई महीनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे और 1 महीने पहले उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके चले जाने से पार्टी को क्षति हुई है। उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय लाया जाएगा जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका अंतिम दर्शन करेंगे।
पटना सिटी के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा के निधन के बारे में बताते हुए उनके घरवाले ने कहा कि सुबह से ही वह काफी परेशान थे और डॉक्टरों की निगरानी में थे। देर रात 1 बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications