बिहारः क्वारंटाइन सेंटर में रसोइये का धमाकेदार डांस, देखें VIRAL VIDEO

पटना। बिहार में बने क्वारंटाइन सेंटर से कई ऐसी खबरे व वीडियो सामने आईं, जिसने हम सभी क हैरान कर दिया। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आप मुस्कुरा सकेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो बिहार के कटिहार जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर का है।

Recommended Video

    बिहारः क्वारंटाइन सेंटर में रसोईये का धमाकेदार डांस, देखें VIRAL VIDEO
    क्वांरटाइन सेंटर में डांस का वीडियो

    क्वांरटाइन सेंटर में डांस का वीडियो

    बिहार के कटिहार जिले के स्वर्गीय लक्ष्मण मंडल माध्यमिक उच्च विद्यालय सूजापुर के क्वारंटाइन सेंटर में रसोईया का काम करने वाले शख्स का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स पुराने मशहूर गाने, 'एक चतुर नार' पर जमकर डांस किया है। इस वीडियो को देवेंद्र नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये वीडियो क्लिप, बिहार के कटिहार जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर का है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो की तारीफ

    सोशल मीडिया पर वीडियो की तारीफ

    साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि बिहार के लोगों की उत्सवधर्मिता किसी से भी कम नहीं है। आश्चर्य होता है कि संकट के इस दौर में कोई व्यक्ति जीवन को इस अंदाज में भी जी सकता है। जिंदगी के प्रति अद्भुत रागात्मकता और जिजीविषा बिहारी मानस की पहचान है।' बता दें कि इस वीडियो को अब तक सैकड़ों बार देखा जा चुका है।

    वीडियो को हजारों लोगों ने किया लाइक

    वीडियो को हजारों लोगों ने किया लाइक

    वहीं, इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, टैलेंट किसी वक्त और समय का मोहताज नही हैं। एक यूजर ने भोजपुरी भाषा में कमेंट किया कि ये स्ट्रेस भगाने का सबसे अच्छा साधन है, इससे लोग जल्दी रिकवर होंगे। वहीं, एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए जय बिहार का नारा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+