Bihar में कानून का डर खत्म! बीच सड़क पर महिला पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों के दुस्साहस का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने सरेआम एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी। इस हमले ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि अपराधियों को अब पुलिस से भी डर नहीं रहा।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Bihar

गोली मारने के बाद अपराधी हुए फरार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी, जो कि कुदरा में किराए के मकान में रहती हैं और बीतरी बांध करमचट थाना क्षेत्र की निवासी हैं, मधेपुरा में अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। हमलावर बुलेट सवार थे और गोली मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: चुनावी साल में अंबेडकर के अपमान पर नोटिस! क्या लालू यादव को ले डूबेगा ये वीडियो?

पीठ में लगी गोली

भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी के पीठ में गोली लगी है, जो अब तक शरीर के अंदर ही फंसी हुई है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है। घटनास्थल के पास मौजूद रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल, इस हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: जानें कौन हैं मंगनी लाल मंडल, जिन्हें RJD प्रदेश अध्यक्ष बनाकर लालू यादव खेल रहे बड़ा दांव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+