बिहार गन्ना विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी जितेंद्र प्रसाद साह की हिमाचल में मौत, ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरे
Jitendra Kumar Sah: बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव जीतेंद्र प्रसाद साह की हिमाचल प्रदेश के जाखा में खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब साथ आए अधिकारियों के साथ ट्रैकिंग कर रहे थे। हादसे के बाद एनडीआरएफ ने उनकी लाश को खाई से बाहर निकाला।
जीतेंद्र प्रसाद साह का पार्थिव शरीर को पटना लाया जा रहा है, जो संभवक मंगलवार तक पहुंच जाएगा। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, बिहार से हिमाचल प्रदेश यात्रा पर अधिकारियों की एक टीम गई थी। इस टीम में गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव जीतेंद्र प्रसाद साह भी शामिल थे।

जैसे ही हादसे की सूचना उनके परिजनों की मिली तो घर में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 जून को बिहार के गन्ना विकास विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र प्रसाद साह हिमाचल प्रदेश के जाखा के निकच ट्रैकिंग करने गए थे। इस ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शामिल थे।
ट्रैकिंग के दौरान जितेंद्र प्रसाद साह ने अपना संतुलन खो दिया और खाई में गिर गए। ऊंचाई से खाई में गिरने के कारण उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इससे घटनास्थल पर ही, उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को एनडीआरएफ खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद उसके शरीर को संडासू अस्पताल भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र साह का शव चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके बाद यहां से फ्लाइट द्वारा पार्थिव शरीर को पटना लेकर जाया जाएगा। जितेंद्र साह के साथ ट्रैकिंग करने गन्ना विकास विभाग के प्राधन सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन के डॉ रमेश सहिंत करीब पांच अन्य लोगों भी गए थे।
जितेंद्र साह के आकस्मिक निधन पर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा ने गहरा शोक प्रकट किया है। बता दें कि जितेंद्र साह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications