PICs: फुटबॉल की तरह मैदान में लुढ़कने लगे नीतीश के मंत्री, टूर्नामेंट का करने गए थे उद्घाटन

मंत्री को मैदान में गिरता देख दर्शकों में जहां पहले उत्साह और ताली बजाने की होड़ लगी हुई थी वहीं फुटबॉल के साथ मंत्री की फिर किकबाजी को देखते ही उत्साह दुगुना हो गया।

पटना। फुटबॉल मैच के उद्घाटन के लिए पहुंचे नीतीश के मंत्री श्रवण कुमार अपने समर्थकों के साथ मैदान में पहुंचे जहां फीता काटते हुए उन्होंने मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान फुटबॉल को किक मारने के चक्कर में मंत्री खुद फिसल गए और मैदान में ही फुटबॉल की तरह लुढ़कने लगे। मंत्री को मैदान में गिरता देख दर्शकों में जहां पहले उत्साह और ताली बजाने की होड़ लगी हुई थी वहीं फुटबॉल के साथ मंत्री की फिर किकबाजी को देखते ही उत्साह दुगुना हो गया। हालांकि जब मंत्री तीन-चार बार लगातार फुटबॉल के साथ फिसल कर गिर गए तो दर्शकों ने ताली बजाना बंद कर दिया। लेकिन इसकी कुछ तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली गई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Bihar JDU Minister Shravan Kumar fall during a football kick

Bihar JDU Minister Shravan Kumar fall during a football kick

जानकारी के मुताबिक एक फुटबॉल कार्यक्रम का उद्घाटन करने राजगीर पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार फुटबॉल को किक मारने के चक्कर में खुद फिसल गए। ये कार्यक्रम राजगीर के सैनिक स्कूल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का था। पहले तो उन्होंने मैदान में फीता काटते हुए इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और जैसे ही किक मारने की कोशिश की वो खुद गिर गए।

Bihar JDU Minister Shravan Kumar fall during a football kick

Bihar JDU Minister Shravan Kumar fall during a football kick

जिसके बाद उनके कार्यकर्ता उन्हें उठाकर मंच पर ले गए, जहां भारी संख्या में मंत्री के समर्थक भी मौजूद थे। फिर मंत्री के चेकअप के लिए डॉक्टर बुलाया गया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात बताई। जिसके बाद कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+