बिहार में पिछले 24 वर्षों में सबसे कम इस साल हुई हत्या, जानिए 2001 से लेकर 2023 तक के आंकड़े

Bihar Police: एक वक्त था जब बिहार में अपराधियों की तूती बोलती थी। कोई दिन ऐसा नहीं गुज़रता था जब प्रदेश के किसी जिले में हत्या,लूट और अपहरण जैसी वारदाते नहीं हुआ करती थी। छोटी-छोटी बातों पर गोली चल जाती थी, जानवरों से भी बदतर इंसान की ज़िंदगी हो गई थी। लेकिन वक्त बदले, हालात बदले और बिहार की तस्वीर बदली।

बिहार में साल दर साल हत्याओं के मामले में कमी आई। पिछले 6 सालों में कोरोना साल 2021 को छोड़कर बात करें तो, सबसे कम हत्या के कांड साल 2023 में हुए। पिछले 24 सालों की बात करें तो, चौथा सबसे कम हत्या के कांड साल 2023 में हुए, जबकि राज्य की जनसंख्या 8.3 करोड़ से बढ़कर 13.07 करोड़ हो गई है।

Bihar Police

अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, बिहार जितेन्द्र सिंह गंगवार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों पर नज़र डालें तो वर्ष 2023 में पिछले 24 वर्षों में सबसे कम हत्या की दर (प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर) नीच दिए गए चार्ट में मौजूद है। ग़ौरतलब है कि 6 साल (2018 से 2023) में कोरोना वर्ष 2021 छोड़कर सबसे कम हत्याकांड 2023 में हुए। साल दर साल हत्याकांडों में आई कमी की सूची आप नीचे देख सकते हैं।

साल दर्ज हुए हत्याकांड की संख्या
2001 3619
2002 3634
2003 3652
2004 3861
2005 3423
2006 3225
2007 2963
2008 3029
2009 3152
2010 3362
2011 3198
2012 3566
2013 3441
2014 3403
2015 3178
2016 2581
2017 2803
2018 2934
2019 3138
2020 3150
2021 2799
2022 2930
2023 2844
2024 N/A

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+