Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायलों की बचाएं जान और सरकार से पाएं इनाम,10 हजार रुपये राशि मिलेगा बतौर सम्मान
Bihar News: बिहार में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों को 10,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलेगा इनाम: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती एक घंटा 'गोल्डन आवर' माना जाता है, क्योंकि इस दौरान जान बचाने की संभावना सबसे अधिक होती है। इस दौरान घायलों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने वाले लोगों को 'गुड सेमेरिटन' (Good Samaritan) कहा जाता है।

राज्य सरकार ऐसे लोगों को 10,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित करती है। प्रत्येक वर्ष, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया जाता है। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र, मोमेंटो, शॉल और नकद राशि दी जाती है।
मोतिहारी में सबसे अधिक 'गुड सेमेरिटन': इस वर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 84 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया गया। पूर्वी चंपारण जिले के सबसे अधिक 19 लोगों को सम्मानित किया गया। अरवल जिले के 8, अररिया, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली जिले के 4-4 लोगों को भी सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष 15 अगस्त को 91 लोगों को सम्मानित किया गया था।
'गुड सेमेरिटन' की पहचान कैसे होती है?: इस योजना की शुरुआत मई 2015 में हुई थी। केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य सरकार ने भी इसे लागू किया। सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए स्थानीय दुकानदार, निवासी, राहगीर और पुलिसकर्मी आगे आते हैं। इनकी पहचान दो तरीकों से की जाती है। पहला, घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने वाले व्यक्ति की जानकारी अस्पताल द्वारा रखी जाती है।
अस्पताल, दुर्घटना का समय और स्थान के संबंध में गुड सेमेरिटन को एक पावती रसीद देता है। दूसरा, गुड सेमेरिटन दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देते हैं, जिसके बाद पुलिस एक पावती रसीद देती है। इस रसीद में संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, पता, स्थान, दुर्घटना की तिथि और समय की जानकारी होती है। पीड़ित की किस प्रकार मदद की गई, इसका विवरण भी दर्ज होता है। इस रसीद की एक प्रति जिला मूल्यांकन समिति को भी दी जाती है।
समिति करती है चयन: गुड सेमेरिटन का चयन करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल होते हैं। बिहार सरकार की यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय कदम है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे घायलों की मदद के लिए आगे आएंगे।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications