बिहारः गोपालगंज जिले में बड़ा नाव हादसा, 2 लोगों की मिली लाश और कई लापता

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में मौजूद गंडक नदी में अचानक से नाव पलट गई, जिसमें 6 लोगों के लापता होने की खबर है, जिनमें से दो लोगों का शव ग्रामीणों ने नदी से बरामद कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। हादसे के बाद चीख-पुकार मची हुई है।

bihar gopalganj major boat accident six people missing two dead body found

बताया जा रहा है कि मंगलपुर महासेतु के पास से 6 ग्रामीण नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए गंडक नदी के उस पार जा रहे थे। नाव मेहंदिया गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक से नाव गंडक नदी में पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी 6 लोग पानी में डूब गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी से दो लोगों का शव बरामद किया है। अन्य शवों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

ज्यादा दबाव के कारण नाव बीच नदी में पलट गई और आधा दर्जन लोग लापता हो गए हैं। एक महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया है, जिसकी शिनाख्त उषा देवी के रूप में हुई है। वो यादोपुर के कोटवा के रहने वाले विक्रमा सिंह की पत्नी थी। मृतका के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि नाव पर दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। क्षमता से ज्यादा सवारी होने के कारण नाव बीच मझदार में नाव पलट गई।

नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लापता लोग कोटवा गांव के ही रहने वाले थे। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई है, जहां हादसा हुआ है। वहां नदी का बीच मझदार है, जिसके चलते प्रशासन को बी रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहंचे अधिकारियों को बताया कि अभी भी एक दर्जन लोग लापता हैं, जिसमें अधिकतर बच्चे और लड़कियां और महिलाएं शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+