बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात: सीएम नीतीश कुमार ने किया हवाई दौरा, राहत-बचाव में तेजी

बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, वहां राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है।

पटना (बिहार)। बिहार में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से जारी लगातार बारिश की वजह से कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। जिन जिलों में बाढ़ के हालात हैं उनमें किशनगंज, अररिया और कटिहार प्रमुख हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इस दौरान नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद की बात कही है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाढ़ की स्थिति को लेकर बात की है।

पीएम मोदी ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन- नीतीश कुमार

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात: सीएम नीतीश कुमार ने किया हवाई दौरा, राहत-बचाव में तेजी

बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, वहां राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। हमने भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों की मांग की थी और उनके जरिए प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए कल (15 अगस्त) को हम आपदा प्रबंधन, सड़क निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य सचिव और जिलाधिकारियों को भेजेंगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैंने एक बैठक भी बुलाई है, जिसमें प्रभावित इलाकों में आगे क्या करना है इस पर चर्चा की जाएगी।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी, चंपारण और मधुबनी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भेजी गईं हैं। जल्द ही अतिरिक्त टीमें और सेना की भी तैनाती की जाएगी। नीतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात हुई है। प्रधानमंत्री ने केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+