'CM नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब है', प्रशांत किशाेर ने किया बड़ा दावा, पीएम मोदी पर भी लगाए ये आरोप
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। बिहार में राजनीतिक दलों ने रैलियां ओर जनसभाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन पर हमला तेज कर दिया है। शनिवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब होने का दावा कर दिया है।
पूर्वी चंपारण में एक रैली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं पिछले तीन महीनों से लोगों को ये बता रहा हूं कि नीतीश कुमार की मनासिक और शारीरिक स्थिति ये हो चुकी है कि उनको अपने कैबिनेट के साथियों के नाम भी याद हैं, वो अपने मंत्रियों का नहीं नाम नहीं ले सकते।"

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "अब तो ये हालत हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम याद नहीं है। वो ही पीएम मोदी बिहार के युवाओं के सिर पर नीतीश कुमार थाेप रहे हैं।"
प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप
प्रशांत किशोर बोले "आप ही बताइए अगर सामान्य परिवार का लड़का है उसे सिपाही बनना है तो उसे फिजीकल टेस्ट देना पड़ता है, मेडिकल करवाना पड़ता है और बिहार के 13 करोड़ का ये मुखिया नीतीश कुमार मानसिक और शारीरिक तौर पर बीमार है लेकिन इसे बिहार का संरक्षक बनाकर बिहार पर थोपा गया है, ताकि बिहार हमेशा ऐसा ही रहे। बिहार के बच्चे गरीब और अनपढ़ रहे और हमारे बिहार के बच्चे ट्रेन में बैठकर मजदूर करने जाएं।"
प्रशांत किशोर बोले- पीएम मोदी में दम है तो बताए कि...
मीडिया के सवाल भाजपा इस पर चुप क्यों हैं, इसका जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "भाजपा को तो बैठकर मलाई खाना है और कंबल ओढ़ कर घी पीना है।" साथ ही प्रशांत किशोर ने चुनौती दी कि मोदी जी दम है तो बताओ बिहार में एनडीए का सीएम चेहरा कौन होगा? अगर नीतीश कुमार सीएम चेहरा होंगे तो डरते क्यों हो? बताओ बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।"
तेज प्रताप पर क्या बोले प्रशांत किशाेर?
पूर्व सीएम लालू याद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर प्रशांत किशोर बोले , "यह उनके घर का अंदरूनी मामला है। लालू जी का बेटा क्या करता है और क्या नहीं करता, किससे शादी करता है और किसे छोड़ देता है? बिहार की जनता इससे क्या लेना-देना चाहती है?"












Click it and Unblock the Notifications