Bihar Election Result 2025: शुरुआती रुझानों के बाद तेजस्वी का जोश हाई! बोले-ये जनता की जीत है
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। अब तक के शुरुआती रुझानों में NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। कई सीटों पर एनडीए कड़ा प्रदर्शन कर रहा है, वहीं पटना सहित कुछ शहरी क्षेत्रों में महागठबंधन भी बढ़त बनाए हुए है।
इससे मुकाबला रोमांचक हो गया है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने अपने जीत का दावा ठोक दिया है। आइए जानते हैं RJD नेता ने क्या कहा....

तेजस्वी यादव का जीत का दाव
शुरुआती रुझानों में पीछे रहने के बावजूद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ये जनता की जीत होगी। बदलाव तय है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। तेजस्वी का यह बयान रुझानों के बीच महागठबंधन के आत्मविश्वास का संकेत देता है।
किसकी बनेगी सरकार? रुझानों में एनडीए आगे, लेकिन मुकाबला दिलचस्प है। शुरुआती रुझानों में NDA को स्पष्ट बढ़त मिल रही है लेकिन महागठबंधन कई सीटों पर टक्कर देकर माहौल बदल रहा है। मुख्य मुकाबला NDA - नेतृत्व: नीतीश कुमार और महागठबंधन - नेतृत्व: तेजस्वी यादव के बीच माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मतों का अंतिम अंतर बेहद कम हो सकता है, जिससे अंतिम नतीजे तक रोमांच बना रहेगा।
नतीजों से पहले बढ़ी सियासी गर्मी
मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान सामने आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए को बढ़त दिख रही है, लेकिन महागठबंधन इसे "अंतिम परिणाम का पूर्व संकेत नहीं" बता रहा है। बिहार की किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा, लेकिन मतगणना केंद्रों से आती हर अपडेट सियासी तापमान को और बढ़ा रही है।












Click it and Unblock the Notifications