Bihar Election result 2020: क्या बिहार चुनाव का फाइनल सुपर ओवर तक जाएगा?
पटना- चुनाव आयोग के से मिली जानकारी के मुताबिक अभी राज्य की 243 विधानसभा सीटों कहीं-कहीं 10 से 11 राउंड वोटों की ही गिनती हो पाई है। यह राउंड अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में 23 से लेकर 51 राउंड तक है। मतलब ये हुआ कि इतने कम वोटों की गिनती के आधार पर चुनाव के आखिरी नतीजों के बारे में कोई कयास लगाना बेहद जल्दीबाजी साबित हो सकती है और सही तस्वीर आने के लिए कम से कम तीन बजे के बाद तक का इंतजार करना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल का एक धड़ा अभी भी इस बात को लेकर पूरे भरोसे में है कि उनके नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन इस चुनावी गेम में फिर से वापसी करेंगे। कई सीटों पर मिल रहे रुझान इस तरह के उलटफेर की संभावनाओं को हवा भी दे रहे हैं।

राजद के लोगों को यकीन है कि अभी ग्रामीण इलाकों के ईवीएम से मतों की गिनती शुरू नहीं हो सकी है। जैसे ही ग्रामीण इलाकों की काउंटिंग शुरू होगी, रुझान एक बार फिर से महागठबंधन की ओर पलट जाएंगे। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक सभी 243 क्षेत्रों के ट्रेंड सामने हैं, जिनमें बीजेपी 72, आरजेडी 65, जेडीयू 46, कांग्रेस 21,सीपीआई (माले) 14 और लोजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन, यह सिर्फ रुझान हैं और इसमें लगातार बदलाव हो रहे हैं।
मतलब साफ है कि अभी बिहार चुनाव के आखिरी परिणाम का अंतिम पिक्चर अभी बाकी है और अंतिम नतीजे मौजूदा रुझानों के मुताबिक रहेंगे या फिर एग्जिट पोल के परिणामों को ही दोहराएंगे इसका फाइनल सुपर ओवर में ही होने के आसार नजर आ रहे हैं। बिहार की 243 सीटों के लिए 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में चुनाव कराए गए हैं। आज वोटों की गिनती हो रही है और 29 नवंबर तक नई विधानसभा को गठित कर लिया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications