Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election Result 2020: नीतीश के तीन कद्दावर मंत्रियों को मिली बुरी हार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम देर रात तक साफ हो जाएंगे। एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्‍कर चल रही है। रात 10 बजे तक भले ही स्‍पष्‍ट न हुई हो पर नीतीश कुमार को करारा झटका लगा है। सरकार में शामिल 3 मंत्री बुरी तरह से हार गए हैं। हारने वाले इन कद्दावर चेहरों में सुरेश वर्मा, रामसेवक सिंह और कृष्णनंदन वर्मा शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से नीतीश सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश कुमार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी ने उन्हें 6 हजार मतों से हराया। विजेंद्र को 81 हजार वोट मिले जबकि सुरेश शर्मा को 75 हजार मत ही मिल सके।

Bihar Election Result 2020: नीतीश के तीन कद्दावर मंत्रियों को मिली बुरी हार

दूसरी तरफ समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह हैं, जो इस बार हथुआ से चुनाव हार गए हैं। आरजेडी उम्मीदवार राजेश कुमार ने रामसेवक को करारी शिकस्त दी। रामसेवक सिंह बिहार की हथुआ विधानसभा से चार बार विधायक रहे हैं। वह कुशवाहा जाति से आते हैं और हथुआ विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है। इसके अलावा जेडीयू नेता और बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का है। आरजेडी उम्मीदवार सुदय यादव ने उन्हें हराया है। चुनाव से पहले भी वर्मा को टिकट दिए जाने का विरोध हुआ था। बताते हैं कि बिहार का शिक्षक वर्ग उनसे काफी नाराज था।

आरजेडी नेता मनोज झा- 200 प्रतिशत पक्‍का बनेगी महागठबंधन की सरकार

मनोज झा ने कहा कि 200 प्रतिशत महागठबंधन बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक महागठबंधन 114 सीटों पर आगे है। झा ने कहा नंबर करीबी हैं और अंतर कम है। हमारा स्ट्राइक रेट दूसरों से बेहतर है। जेडीयू-बीजेपी नेता सीएम आवास में बैठे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उनका कर्तव्य निष्पक्ष रहने का है। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 213 के नतीजे आ चुके हैं। इन 213 सीटों में 111 सीटें एनडीए जीत चुकी है, जबकि महागठबंधन के हिस्से में 94 सीटें आई हैं। 1 सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के पास है और 7 सीटों पर अन्य का कब्जा है। बाकी सीटों पर काउंटिंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+