Bihar Election result 2020: बिहारीगंज सीट पर शरद यादव की बेटी सुभाषिनी को करना पड़ा हार का सामना

पटना। मधेपुरा से सांसद रह चुके और जेडीयू नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव विधानसभा के चुनाव में अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने आई थीं। वह कांग्रेस के टिकट पर बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन मतों की गिनती के बाद सुभाषिनी को हार का सामना करना पड़ रहा है। सुभाषिनी को जेडीयू उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता ने शिकस्त दी है। निरंजन मेहता को चुनाव में 73746 वोट मिले हैं, जबकि सुभाषिनी को 57373 वोट मिले हैं।

bihar election result 2020: Subhashini Yadav defeat in Bihariganj seat

Recommended Video

      Bihar Election Result 2020: Nitish Kumar बनेंगे CM, सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP ! | वनइंडिया हिंदी

      सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी पहली बार चुनाव के जरिए सियासी मैदान में उतरी थीं। वह बांकीपुर और विस्फी विधानसभा सीट से प्लूरल्स पार्टी प्रत्याशी थीं, लेकिन विस्फी में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर उनसे ज्यादा नोटा के वोट पड़े। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली बांकीपुर सीट पर भी पुष्पम को हार झेलनी पड़ी है।

      बिहार में किसकी सरकार?

      बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। शाम 8:30 बजे तक 3.66 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। रुझानों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां शंखनाद किया तो वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। दरभंगा से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने जीत दर्ज कर ली है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+