बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रुझानों में NDA को बहुमत, जदयू कार्यालय पर जश्न का माहौल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में अब बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक के रुझानों में 127 सीटों पर एनडीए और 100 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि, अभी कई राउंड की गिनती होनी बाकी है। कभी भी आकड़े बदल सकते हैं। लेकिन वर्तमान रुझान के अनुसार, एनडीए का पलड़ा भारी लग रहा है। ऐसे में बीजेपी और जदयू (BJP And JDU) के कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Recommended Video

जेडीयू कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर ढोल बजा रहे हैं, साथ ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी छोड़ने शुरू कर दिए है। वहीं, कई समर्थक एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाने में जुट गए हैं। लोग एनडीएम को मजबूत स्थिति में देखते हुए बैंड-बाजे के साथ खुशियां मना रहे हैं। जदयू कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। कार्यकर्ता जदयू और एनडीए जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। तो वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल ने एनडीए गठबंधन के तहत कुल 115 प्रत्याशी अपने सिम्बल पर उतारे हैं। पार्टी ने इनमें से एक चौथाई से अधिक सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। वहीं पार्टी के पुराने तमाम दिग्गज भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक बार फिर से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी। बता दें कि एनडीएम 127 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 73, जेडीयू 47 और विकासशील इन्सान पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications