Bihar Election result 2020: NDA ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया

पटना- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारी उतार चढ़ाव नजर आ रहा है। मौजूदा ट्रेंड के मुताबिक रुझानों में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिल गया है और महागठबंधन उससे काफी पीछे हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक एनडीए का आंकड़ा 243 सीटों वाली विधानसभा में 133 सीटों तक पहुंचती दिख रही है और महागठबंधन को 95 सीटें मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अन्य दलों के खाते में 15 सीटें जाने के आसार लग रहे हैं। बता दें कि यह ट्रेंड अधिकतर एग्जिट पोल के उलट हैं, जिनमें महागठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत दिखाया गया था।

Recommended Video

    Bihar Election Results 2020: NDA ने ऐसे ध्वस्त किया RJD का MY समीकरण? | वनइंडिया हिंदी
    Bihar Election result 2020: NDA crosses majority mark in trends

    बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में चुनाव करवाए गए थे। आज सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई थी तब महागठबंधन भारी बहुमत से आगे जाता नजर आया था। लेकिन, तीन घंटों की वोटिंग के बाद स्थिति पलटती नजर आने लगी। हालांकि, इन ट्रेंड में जेडीयू के लिए बड़ा झटका भी है, जो भाजपा से पिछड़ती दिख रही है। रुझानों में स्थिति पलटने के बाद पटना स्थित भाजपा और जदयू दफ्तरों में गहमागहमी बढ़ गई है और उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

    सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अगर ट्रेंड नतीजे में बदले तो क्या बीजेपी नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने के वादे पर कायम रहेगी या फिर नीतीश कुमार खुद ही केंद्र की राजनीति की ओर कदम बढ़ाने की रणनीति अपना सकते हैं। उधर राजद समर्थकों को भरोसा है कि एकबार फिर से रुझान पलटने शुरू होंगे और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का उनका सपना साकार होगा।

    यहां एक बात का जिक्र करना बेहद जरूरी है कि अगर मौजूदा रुझान कायम रहा तो ऐसा 2015 की तरह ही होगा, जब उस चुनाव में भी एग्जिट पोल के नतीजे धाराशायी हो गए थे। तब भाजपा को एग्जिट पोल में बहुमत दिखाया गया था। लेकिन चुनाव नतीजे आने पर महागठबंधन ने भारी बहुमत से हासिल किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+