BIG BREAKING: NDA और UPA में बराबरी का मुकाबला, NDA-108, UPA-109

BIG BREAKING: NDA और UPA में बराबरी का मुकाबला, NDA-108, UPA-109

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिख रहा था लेकिन धीरे-धीरे चुनाव में बेहद नजदीकी हो गया है। इस समय एनडीए और यूपीए में कड़ी टक्कर दिख रही है। एक बार तो एनडीए ने यूपीए से बढ़त बी बना ली थी।

ेम्

Recommended Video

    Bihar Election Results 2020: कभी भी पलट सकती है बाजी, 30 सीटों पर 1000 से कम का अंतर |वनइंडिया हिंदी

    शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की बढ़त दिखने के बाद बिहार चुनाव के नतीजे अब दिलचस्प हो गए हैं। किसको यहां से सरकार बनाने का मौका मिलेगा,ये कहना अभी मुश्किल है। ताजा रुझानों में बिहार की 243 सीटों में महागठबंधन 109 और एनडीए 108 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रदेश में 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां वोटों की गिनती जारी है।

    बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है।बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में सीधा मुकाबला दिख रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा है। चुनाव में एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन औवेसी का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+