Bihar Election Result 2020: बड़ा उलटफेर, महागठबंधन से आगे निकला एनडीए

Bihar Election Result 2020: बिहार में बड़ा उलटफेर, महागठबंधन से आगे निकला एनडीए

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में राजद और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त की ओर दिख रहा था लेकिन अब एनडीए बढ़त की ओर दिख रहा है। पहली बार एनडीए 114 सीटों पर बढ़त में है तो महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ ही बिहार चुनाव दिलचस्प हो गया है। एनडीए के दल जो शुरू में हताश दिख रहे थे। अब उनमें उत्साह है। बिहार में 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां वोटों की गिनती जारी है।

bihar election result 2020 first time nda leads upa NDA trails

बिहार में नतीजों के रूझान आने के साथ ये भी साफ हो रहा है कि मुकाबला महागठबंधन और एनडीए में ही रहा है। चिराग पासवान की एलजेपी, मायावती की बसपा, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, पप्पू यादव, उपेंद्र कुशवाहा और दूसरे छोटे दल खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।

बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हाल में चुनाव संपन्न हुआ है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है। इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में सीधा मुकाबला दिख रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा है। चुनाव में एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन औवेसी का है।

Recommended Video

      Bihar Election Results: रूझानों में नीतीश को मिला बहुमत, लगातार पिछड़ रहे हैं महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+