Bihar Election Result 2020:रूझानों को देखकर बोले उदित राज-'सैटेलाइट कंट्रोल हो सकता है तो EVM क्यों नहीं ?
रूझानों को देखकर बोले उदित राज-'सैटेलाइट कंट्रोल हो सकता है तो EVM क्यों नहीं ?
नई दिल्ली। Bihar Election Result 2020, बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के आए रुझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर से नीतीश कुमार की ओर खिसती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में जहां महा गठबंधन का दबदबा दिख रहा था तो वहीं दिन चढ़ते ही पासा पूरी तरह से पलटता दिख गया। एक बार फिर से एनडीए सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है। वहीं बिहार में जीत हाथ से निकलता देख कांग्रेस का ईवीएम( EVM) राग शुरू हो गया है।

Recommended Video
अब के रुझानों में महागठबंधन की सीटें 100 सीटों के करीब बनी हुई है। वहीं 12 बजे तक कांग्रेस महज 21 सीटों पर आगे चल रही थी। मतगणना के ट्रेंड को देखते हुए कांग्रेस की ओर से ईवीएम को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ उदित राज ने ट्वीट कर एक बार फिर से EVM पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जब धरती से सैटेलाइट को कंट्रोल किया जा सकता है तो ईवीएम क्यों हैक नहीं हो सकती है।
उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते सैटेलाइट की दिशा को धरती से कंट्रोल किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती? उन्होंने ईवीएम के बहाने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को मिली हार को भी लपेट लिया। उदित राज ने लिखा कि अगर अमेरिका में ईवीएम से चुनाव होते तो क्या डोनाल्ड ट्रंप हार सकते थे? उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुए चुनाव के दौरान कुछ लड़कों ने ब्लूटूथ की मदद से ईवीएम को हैक कर दिया था। उन्होंने कहा कि मैं सभी चुनावी की बात कर रही हूं, सिर्फ बिहार चुनाव की नहीं।
आपको बता दें कि अभी तक आए रुझानों में एनडीए एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। बिहार विधानसभी चुनाव के 243 सीटों में से एनडीए को 130 के करीब सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन 100 सीटों के आसपास बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications