Bihar Election Results 2020: भाजपा की बढ़त पर कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक ट्वीट, लिखा- गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच में आ गए
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना अपने आखिरी दौर में है। अभी करीब 50 लाख वोटों की गणना बाकी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस 19 के आसपास सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 70 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता अर्चना डालमिया ने विवादित ट्वीट करते हुए यह कह दिया कि गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच के चक्कर में आ गए हैं। उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि बिहारी फिर जुमलों के चक्कर में आ गए।

कांग्रेस नेता अर्चना डालमिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लगता है गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच के चक्कर में आ गए है। फिर एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहारियों तुम फिर झूमलों के चक्कर में आ गए ... अगर 15 lakh नहीं तो कोविड वैक्सीन मुफ़्त तो मांगो ... और मिल जाए तो हम भी बिहार आकर लगवा लेंगे!! अर्चन डालमिया के इस ट्वीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा कहना बिहार की जनता का अपमान है।

अब तक के रुझानों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महागठबंधन 111 सीटों पर आगे है। अभी मतगणना जारी है और करीब 25 सीटों पर बहुत कम अंतर से प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं जो अंतिम आंकड़ों में उलटफेर कर सकता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और राजद के बीच पहले और दूसरे नंबर की पार्टी के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 73 पर तो राजद 75 सीटों पर आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications