'तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा, NDA की जीत तय', शाह के विस्फोटक भाषण से RJD-कांग्रेस के उड़े होश

Bihar Election 2025 (Amit Shah Statement): बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अभी से गरमाता दिख रहा है। बेगूसराय और रोहतास में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में एनडीए (NDA) दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को घेरते हुए तेजस्वी यादव को चुनाव से भागने वाला बताया।

अमित शाह ने बेगूसराय की सभा में कहा कि बिहार में एनडीए की लहर इतनी तेज है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाएंगे। अमित शाह ने कहा, "इस बार एनडीए इतनी बड़ी जीत दर्ज करेगा कि विपक्ष पूरी तरह हाशिए पर चला जाएगा।"

Bihar Election 2025 Amit Shah Statement

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत में कार्यकर्ताओं को मालिक बताते हुए कहा कि बीजेपी में नेता ऊपर से थोपे नहीं जाते। हर कोई कार्यकर्ता से ही आगे बढ़ता है। खुद का उदाहरण देते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की थी और आज गृह मंत्री के पद पर हैं।

राहुल गांधी की 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा'

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा -"राहुल बाबा बिहार आए थे, लेकिन उनका एजेंडा शिक्षा, सड़क, बिजली या रोजगार नहीं था। उनकी यात्रा का मकसद था बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बचाना।" अमित शाह ने इसे 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' करार दिया और कहा कि कांग्रेस और आरजेडी दोनों मिलकर घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि यही उनका वोट बैंक है।

कांग्रेस ने बिगाड़ी थी पाकिस्तान की आदत

शाह ने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज पाकिस्तान जिस तरह भारत से उलझता है, उसकी जड़ें कांग्रेस की नीतियों में हैं। उन्होंने कहा -"कांग्रेस की गलत नीतियों ने पाकिस्तान की आदत बिगाड़ दी थी। मोदी सरकार ने तय कर लिया है कि आतंकवाद और घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे।"

लालू-राबड़ी सिर्फ परिवार का सोचते हैं

रोहतास की सभा में शाह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ अपने परिवार और सत्ता की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा, "लालू जी पूछते हैं मोदी जी ने बिहार के लिए क्या किया। जब वो रेल मंत्री थे तो बिहार को क्या मिला? आज नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए बजट का खजाना खोल दिया है।"

NDA का मिशन: दो-तिहाई से ज्यादा सीटें

शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस चुनाव को सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव न समझें। यह चुनाव प्रचंड बहुमत लाकर बिहार की तस्वीर बदलने का मौका है। उन्होंने कहा -"हमारा लक्ष्य है दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाना। हर कार्यकर्ता आज से ही इस मिशन को अपना लक्ष्य बना ले।"

विपक्ष को 'घोटालों की पार्टी' बताया

अपने संबोधन में शाह ने आरजेडी पर सीधे वार करते हुए कहा - "ये लोग घोटालों की पार्टी हैं। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, रेलवे टेंडर घोटाला... यही इनकी पहचान है। ये जेल भी जाते हैं तो हाथी पर बैठकर बाहर निकलते हैं।"

विपक्ष को 'घोटालों की पार्टी' बताया

अपने संबोधन में शाह ने आरजेडी पर सीधे वार करते हुए कहा - "ये लोग घोटालों की पार्टी हैं। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, रेलवे टेंडर घोटाला... यही इनकी पहचान है। ये जेल भी जाते हैं तो हाथी पर बैठकर बाहर निकलते हैं।"

क्यों शाह ने खुद संभाली कमान?

बिहार की शाहाबाद बेल्ट पर इस बार बीजेपी का फोकस खास है। 2024 लोकसभा चुनाव में यहां एनडीए का खाता तक नहीं खुला था और 2020 विधानसभा में पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिली थीं। यही वजह है कि अमित शाह ने खुद यहां मोर्चा संभाला है। स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता मानते हैं कि शाह के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

बिहार चुनाव 2025 को लेकर अमित शाह ने साफ कर दिया है कि बीजेपी और एनडीए का टारगेट सिर्फ सरकार बनाना नहीं, बल्कि दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतकर विपक्ष को किनारे करना है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर उनके तीखे हमले ने इस चुनावी समर का एजेंडा भी तय कर दिया है -विकास बनाम परिवारवाद और घुसपैठियों की राजनीति। अब देखना होगा कि शाह की रणनीति और मोदी फैक्टर मिलकर एनडीए को कितना फायदा पहुंचाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+