Bihar Election 2025: वोट देने आई बुर्केवाली महिला कौन है? बिहार में EC ने लगाई सीक्रेट ड्यूटी

Bihar Election 2025: आज, 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता NDA, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जन सुराज के बीच कांटे की टक्कर का फैसला करेंगे।

विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव, बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत 16 मंत्रियों का भाग्य आज EVM में कैद होगा। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल) अपनी पुरानी पार्टी RJD के मुकेश रौशन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों से बहुकोणीय मुकाबले में फंसे हैं।

bihar election 2025

हर बूथ पर 'बुर्का' वाली महिला की होगी 'स्पेशल जांच'

बिहार चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। आयोग ने हर मतदान बूथ पर एक आंगनबाड़ी सेविका की ड्यूटी लगाई है। अगर किसी सेविका को यह संदेह होता है कि बुर्का या घूंघट में आई कोई महिला फर्जी वोट डाल रही है, तो सेविका उसकी पहचान की जांच करेगी।

90 हजार बूथों पर तैनात होने वाली इन सेविकाओं को जिला स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पहचान पत्रों का मिलान और व्यवहार कुशल तरीके से किया जा सके।

क्यों लिया गया फैसला?

चुनाव में अक्सर घूंघट और बुर्के में आई महिलाओं की पहचान करना चुनौतीपूर्ण होता है। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने EC से मांग की थी कि फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान उनके वोटर कार्ड (EPIC) से की जाए। EC ने इस पर अमल करते हुए यह संतुलित व्यवस्था लागू की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है। CEC ने कहा कि 'हर काम की एक प्रक्रिया होती है। बुर्का पहनने वाली महिलाओं की पहचान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हर बूथ पर मौजूद रहेंगी। पहचान छुपाने या फर्जी मतदान करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

1.8 लाख जवान तैनात
शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक दर्जन से अधिक बटालियनें तैनात की गई हैं। गृह मंत्रालय ने कुल 214 बटालियन (लगभग 1.8 लाख जवान) भेजने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, 38 पुलिस पर्यवेक्षक पूरी चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+