Tarapur Election 2025: सम्राट चौधरी या अरुण कुमार—तारापुर में किसकी सियासी जीत? 58.33% हुई वोटिंग
Tarapur Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण आज (06 नवंबर) तारापुर में बेहद अहम माना जा रहा। मुंगेर जिले की यह सीट इस बार इसलिए चर्चा में है क्योंकि खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं।
एनडीए समर्थित जेडीयू की पारंपरिक मजबूत सीट मानी जाने वाली तारापुर में इस बार आरजेडी ने अरुण कुमार साव को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। तारापुर में वोटिंग 58.33 फीसदी हुई।

Tarapur Vidhan Sabha Chunav 2025 ( तारापुर विधानसभा चुनाव लाइव)
तारापुर में मतदान खत्म, 58.33 फीसदी हुई वोटिंग
-बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद तारापुर में मतदान कर्मियों ने ईवीएम सील करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा की 56 बूथों पर मतदान समय शाम 5 बजे तक रखा गया था।
-तारापुर में दोपहर एक बजे तक 44.35% वोटिंग हुई है।
तारापुर में सुबह 11 बजे तक 29.67% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में लगभग 27.65% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं राघोपुर में सुबह 11 बजे तक 29.67% मतदान हुआ है।
- सम्राट चौधरी बोले- NDA बनेगी बहुमत की सरकार, नीतीश कुमार ही रहेंगे हमारे मुखिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने पहले चरण के मतदान के बीच एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सम्राट चौधरी ने कहा, "एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी। बिहार में अच्छी सरकार बननी चाहिए और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में विकास का काम जारी रहना चाहिए। वे हमारे 'मुखिया' हैं और आगे भी रहेंगे।"
- सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में लगभग 13.13% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं मुंगेर जिले में 13.37% मतदान हुआ है, जो अब तक के मुकाबले सबसे अधिक है। गौरतलब है कि तारापुर विधानसभा सीट भी मुंगेर जिले के अंतर्गत आती है, जहां वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है।
-तारापुर सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।
-वोटिंग से पहले ही यहां बसपा उम्मीदवार आशीष आनन्द ने भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी को अपना समर्थन दिए हैं।
VIP के समर्थन से एनडीए को मजबूती
इस सीट पर चुनावी गणित में बड़ा बदलाव उस वक्त आया जब वीआईपी उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने आखिरी समय में भाजपा को समर्थन दे दिया। इससे सम्राट चौधरी और एनडीए दोनों का पलड़ा और भारी माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, कोइरी (कुशवाहा) बहुल इलाका होने के कारण सम्राट चौधरी को जातीय समीकरणों का भी लाभ मिल सकता है।
इतिहास में दर्ज हैं दो बड़ी घटनाएं
तारापुर की पहचान सिर्फ राजनीति से नहीं, बल्कि इतिहास से भी जुड़ी है। 15 फरवरी 1932 को यहां ब्रिटिश शासन के खिलाफ फ्लैग सत्याग्रह के दौरान 34 स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए थे, जिसे जलियांवाला बाग के बाद दूसरी सबसे बड़ी गोलीकांड घटना कहा जाता है। वहीं 1995 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सच्चिदानंद सिंह पर हुआ ग्रेनेड हमला आज भी तारापुर की राजनीतिक यादों में दर्ज है।
शकुनी चौधरी का गढ़ और सम्राट की परीक्षा
तारापुर की राजनीति दशकों तक शकुनी चौधरी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है। शकुनी ने यहां छह बार जीत दर्ज की, जबकि उनकी पत्नी पार्वती देवी एक बार विधायक रहीं। अब उनके बेटे सम्राट चौधरी पहली बार अपने पिता की विरासत वाले इलाके से चुनाव लड़ रहे हैं। वे पहले परबत्ता सीट से चुनाव लड़ते थे, इसलिए यह चुनाव उनके राजनीतिक कद की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।
वोटरों की बढ़ती भागीदारी, एनडीए की बढ़त बरकरार?
तारापुर में हर चुनाव के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। 2015 में 52.66%, 2020 में 55% से ऊपर वोटिंग दर्ज हुई थी। यह सीट जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को बढ़त मिली थी। तारापुर में अब कुल 3.38 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 15% अनुसूचित जाति और लगभग 7% मुस्लिम वोटर शामिल हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications