Bihar NDA Manifesto: महिला, युवा, किसान, शिक्षा और गरीबों के लिए NDA ने घोषणापत्र में क्या-क्या? हर डिटेल

Bihar Election 2025 NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA का मेनिफेस्टो जारी हो गया है। पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार (31 अक्टूबर) को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में संकल्प पत्र पेश किया गया।

एनडीए ने इस बार बिहार के हर वर्ग महिला, युवा, किसान, गरीब और छात्रों को साधने की पूरी कोशिश की है। गठबंधन ने 25 बड़े वादों के साथ बिहार को 'विकसित राज्य' बनाने का खाका पेश किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महिला, युवा, किसान, शिक्षा और गरीबों के लिए NDA के घोषणा पत्र में क्या-क्या खास है?

Bihar Election 2025 NDA Manifesto

🔹 गरीबों के लिए एनडीए का संकल्प: 'हर घर खुशहाल, हर हाथ मजबूत'

  • गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए एनडीए ने कई बड़े ऐलान किए हैं। गठबंधन ने 50 लाख पक्के मकान बनाने, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और मुफ्त राशन देने का वादा किया है। इसके अलावा 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की घोषणा भी की गई है। एनडीए ने कहा है कि बिहार अब "इलाज के लिए बाहर जाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को इलाज देने वाला राज्य बनेगा।"
  • साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) की जातियों को ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। एनडीए का दावा है कि ये कदम गरीबों की जिंदगी में स्थायी बदलाव लाएंगे।
Bihar Election 2025 NDA Manifesto

🔹 शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का वादा: 'KG से PG तक मुफ्त पढ़ाई'

  • एनडीए ने गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का ऐलान किया है। स्कूलों में अब मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा।
  • घोषणापत्र में कहा गया है कि बिहार में एजुकेशन सिटी बनाई जाएगी, जहां दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटीज़ के कैंपस खोले जाएंगे।
  • सरकार 5,000 करोड़ रुपये खर्च कर जिलों के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करेगी। हर स्वीकृत जिले में मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय मेडिसिटी स्थापित की जाएगी।
  • अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए हर माह ₹2,000 की सहायता दी जाएगी। हर अनुमंडल में एससी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।
  • एनडीए का लक्ष्य है - "बिहार को शिक्षा की राजधानी बनाना, जहां से ज्ञान की रोशनी देशभर में फैले।"

🔹 किसानों के लिए वादों की बरसात: 'समृद्ध किसान, मजबूत बिहार'

  • किसानों को राहत देने के लिए एनडीए ने कई आर्थिक वादे किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना ₹6,000 की सहायता को बढ़ाकर ₹9,000 करने का ऐलान किया गया है।
  • मछली पालकों के लिए सहायता राशि ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 कर दी जाएगी। पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसानों को उचित दाम मिले।
  • कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करने की घोषणा भी की गई है। एनडीए ने कहा कि "किसानों की समृद्धि ही बिहार की मजबूती की नींव बनेगी।"

🔹 महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का रोडमैप: 'लखपति दीदी' से 'मिशन करोड़पति' तक

  • महिला सशक्तिकरण एनडीए के संकल्प पत्र का सबसे बड़ा फोकस है। गठबंधन ने वादा किया है कि आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ महिलाएं 'लखपति दीदी' बनेंगी।
  • इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। 'मिशन करोड़पति' के तहत महिला उद्यमियों को बड़े स्तर पर बिज़नेस सपोर्ट और प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनडीए का कहना है - "आत्मनिर्भर महिला ही आत्मनिर्भर बिहार की पहचान बनेगी।"

🔹 युवाओं के लिए रोजगार का मेगा ब्लूप्रिंट: 'हर जिले में नौकरी और उद्योग'

  • एनडीए ने 5 साल में 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया है। इसमें सरकारी नौकरियों के साथ प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार सृजन पर ज़ोर दिया गया है।
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे ताकि युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण मिल सके। औद्योगिक विकास के लिए हर जिले में फैक्ट्रियां, 100 MSME पार्क और 50,000 कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
  • साथ ही, बिहार में 10 बड़े औद्योगिक पार्क, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क बनाने की घोषणा की गई है। एनडीए का लक्ष्य है "बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल और सिल्क हब बनाना।"

🔹 इन्फ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास पर फोकस

घोषणापत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का भी जिक्र है। मां जानकी मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा करने और इलाके को 'सीतापुरम' के नाम से विकसित करने का वादा किया गया है। साथ ही, आने वाले वर्षों में बिहार के चार प्रमुख शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी ताकि शहरी परिवहन को आधुनिक बनाया जा सके।

बिहार एनडीए के संकल्प पत्र के प्रमुख वादे-

  • 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार
  • कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार प्रदान किए जाएंगे
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित करके बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी
  • 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाया जाएगा
  • 'महिला मिशन करोड़पति' के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा
  • अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी
  • सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके उनके सशक्तीकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने हेतु सरकार को सुझाव देगी
  • हर किसान का सम्मान, हर फसल का सही दाम
  • कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष 3000 रुपये, कुल 9,000 रुपये का लाभ दिया जाएगा
  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा
  • पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी
  • 'मत्स्य-दुग्ध मिशन' योजना से प्रत्येक मत्स्य पालक को कुल 9,000 रुपये का लाभ दिया जाएगा
  • 'बिहार दुग्ध मिशन' की शुरुआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे
  • 5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा
  • 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाएगी
  • बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत किया जाएगा
  • 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे
  • 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा
  • अमृत भारत एक्सप्रेस एवं नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा
  • 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी
  • आधुनिक शहरी विकास एवं कनेक्टिविटी
  • 'न्यू पटना' में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी
  • मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी 'सीतापुरम' के रूप में विकसित किया जाएगा
  • पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे
  • * 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी
  • * औद्योगिक क्रांति की गारंटी और न्यू-ऐज इकोनॉमी
  • * विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत 1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी
  • * विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाया जाएगा
  • * प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे
  • * बिहार को 'वैश्विक बैक-एंड हब' और 'ग्लोबल वर्कप्लेस' के रूप में स्थापित किया जाएगा
  • * न्यू-ऐज इकोनॉमी के तहत ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया जाएगा।
  • * मुफ्त राशन
  • * 125 यूनिट मुफ्त बिजली
  • * 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
  • * 50 लाख नए पक्के मकान
  • * सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी
  • * सभी गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी
  • * मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता व स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब की सुविधा दी जाएगी
  • * वर्ल्ड क्लास 'एजुकेशन सिटी' की स्थापना की जाएगी
  • * 5000 करोड़ रुपये से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा
  • * बिहार को देश का एआई (AI) हब के रूप में स्थापित करने के लिए 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित कर हर नागरिक को एआई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा
  • * हब निर्माण (टेक्सटाइल, टेक, एक्सपोर्ट)
  • * बिहार को मखाना, मछली एवं अन्य उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा
  • * मिथिला मेगा टेक्सटाइल एंड डिजाइन पार्क व अंग मेगा सिल्क पार्क से बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल और सिल्क हब बनाया जाएगा
  • * पूर्वी भारत के नए टेक हब के रूप में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी
  • * 100 एमएसएमई पार्क और 50,000+ कुटीर उद्यमों से 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा दिया जाएगा
  • * विश्वस्तरीय मेडिसिटी का निर्माण किया जाएगा
  • * हर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय पर पूर्ण किया जाएगा
  • * बाल चिकित्सा एवं ऑटिज्म के लिए समर्पित अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और विशेष स्कूल स्थापित किए जाएंगे
  • * बिहार स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण किया जाएगा
  • * हर प्रमंडल में चिह्नित प्राथमिकता वाले खेलों के लिए समर्पित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित किए जाएंगे
  • * उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे
  • * हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय व उद्यमियों के लिए विशेष वेंचर फंड स्थापित किए जाएंगे
  • * ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा चालकों को 4 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा
  • * इन चालकों को न्यूनतम ब्याज दर पर कोलैटरल फ्री वाहन ऋण दिया जाएगा
  • * असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
  • * मां जानकी मंदिर और विष्णुपद, महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा
  • * रामायण/जैन/बौद्ध/गंगा सर्किट का विकास किया जाएगा
  • * फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना करके बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा व फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान शुरू किए जाएंगे
  • * 1 लाख ग्रीन होमस्टे स्थापित करने के लिए कोलैटरल फ्री ऋण उपलब्ध कराया जाएगा
  • * 5 वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा
  • * फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना एवं 'फ्लड टू फॉर्च्यून' मॉडल के अंतर्गत नदी जोड़ परियोजना, तटबंध, नहरों का शीघ्र निर्माण करके कृषि व मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+