Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने चुनाव मैदान में उतारे 29 उममीदवार

Bihar Election 2025 LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी पारा चरम पर है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी और जेडीयू ने 101 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) भी आज नई लिस्ट ला सकती है। उधर महागठबंधन में सीटों का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस ने सिंबल बांट दिए हैं। उम्मीद है कि दोनों दल आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर देंगे, जिससे बिहार की चुनावी तस्वीर और साफ हो जाएगी।

Bihar Election 2025 LIVE Update

बिहार चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए बनें रहिए इस वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में।

LIVE Feed
Oct 16, 2025, 7:52 PM IST

चिराग पासवान ने 16 अक्‍टूबर को एलजेपी एस के उममीदवारों की फाइलन लिस्‍ट जारी कर दी है। 29 सीटों पर उतारे गए उममीदवारों की चिराग ने जाति भी लिस्‍ट में मेंशन की है।
Oct 16, 2025, 7:21 PM IST

भाजपा ने पवन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचारक बनाया है।
Oct 16, 2025, 6:45 PM IST

पटना पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि उन्‍होंने 16 अक्‍टूबर को बिहार की तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। बांकीपुर, तारापुर और मुंगेर। तीनों ही स्थानों पर माहौल अच्‍छा है। तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वोटर्स में खासा उत्‍साह है।
Oct 16, 2025, 6:25 PM IST

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा हमारी पार्टी को दरकिनार नहीं किया गया है। हमें छह सीटें दी गई हैं।
Oct 16, 2025, 6:14 PM IST

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कहते हैं, "सोशल मीडिया पर मैंने जो देखा है, उससे पता चलता है कि मुकेश सहनी को नीचा दिखाने की कोशिशें हो रही हैं। शुरुआत में उनसे जो वादे किए गए थे, उनके बाद उन्हें धोखा दिया गया है। अब मुकेश सहनी को इस बात पर विचार करना चाहिए कि पहले एनडीए में उन्हें कितना सम्मान मिलता था और अब इंडिया गठबंधन में उनको कितना सम्‍मान मिल रहा है।
Oct 16, 2025, 6:05 PM IST

तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। तेज अपनी दादी की फोटो हाथ में लेकर नामांकन करने घर से निकले थे। नामांकन के पहले तेज के रोड शो में सैकड़ों की संख्‍या में उनके साथ समर्थक जुटे।
Oct 16, 2025, 5:17 PM IST

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी दाखिल किया पर्चा

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी तारापुर से नॉमिनेशन किया। नामांकन से पहले उन्होंने रत्नेश महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर रोड शो निकाला।
Oct 16, 2025, 5:17 PM IST

कैदी वैन से पहुंचे आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव, दानापुर से दाखिल किया पर्चा

दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव कैदी वैन से नामांकन करने पहुंचे। पुलिस वैन से उतरते ही उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया। इस सीट पर एनडीए ने पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को उतारा है। वहीं रीतलाल यादव के भाई टिंकू यादव ने भी इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
Oct 16, 2025, 5:15 PM IST

दादी की फोटो लेकर पहुंचे तेज प्रताप, महुआ से भरा नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि तेज प्रताप अपनी दादी की फोटो साथ लेकर पहुंचे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा, “ये मेरी दादी की फोटो है, उनकी आत्मा मेरे साथ है।” तेज प्रताप के नामांकन के बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा — “तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और खुशियां मिलें, और तुम हमेशा उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो... भाई। ढेरों शुभकामनाएं, स्नेह और आशीर्वाद।”
दादी की फोटो लेकर पहुंचे तेज प्रताप, महुआ से भरा नामांकन
Oct 16, 2025, 4:20 PM IST

महागठबंधन में फिर बवाल! मुकेश सहनी आज शाम 6 बजे करेंगे बड़ा ऐलान, 8 सीटों पर अड़े

बिहार चुनाव में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वे बड़ा ऐलान कर सकते हैं। पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दो बार टल चुकी है। बताया जा रहा है कि सहनी 8 सीटों की मांग पर अड़े हैं और इसी को लेकर नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने सहनी से फोन पर बात की है और उन्हें मनाने की कोशिश जारी है।
Oct 16, 2025, 3:34 PM IST

योगी आदित्यनाथ बोले- 'अयोध्या में राम मंदिर बना, बिहार माता जानकी का भव्य मंदिर बन रहा है'

बिहार के सहरसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस और RJD के लोग हमेशा
Oct 16, 2025, 1:49 PM IST

तेजप्रताप यादव की साली करिश्मा को RJD का टिकट, दरोगा राय की पोती और पेशे से हैं डेंटिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD ने परसा सीट से बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती करिश्मा राय को टिकट दिया है। करिश्मा पेशे से डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) हैं और राजनीति में यह उनका पहला बड़ा कदम है। खास बात यह है कि करिश्मा, तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं। इस तरह से लालू परिवार से उनका पारिवारिक नाता भी है। RJD का यह फैसला युवाओं और महिलाओं को आगे लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Oct 16, 2025, 12:57 PM IST

पटना में गरजे सीएम योगी, बोले- विदेशी घुसपैठियों को कोई छूट नहीं मिलेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...बिहार में में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है और वह है 'विकास बनाम गुर्गे' की बहस। यहां पर राजद और कांग्रेस ने गुर्गे को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है... क्या उन्हें फर्जी मतदान करने का अधिकार दिया जाना चाहिए? क्या यहां पर विदेशी घुसपैठियों को आकर बिहार के दलितों, गरीबों और नागरिकों के अधिकार पर डकैती करने की छूट देनी चाहिए? राजद और कांग्रेस फर्जी मतदान करवाने की अपनी इस चेष्टा को पूरा करना चाहते हैं... हर मतदाता को अपनी पहचान दी गई है और पहचान पत्र दिखाकर ही वह मतदान में भागीदारी बढ़ सकता है। NDA की सरकार उसका समर्थन कर रही है लेकिन कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दल कहते हैं कि फर्जी मतदान होना चाहिए।"
Oct 16, 2025, 11:17 AM IST

JDU ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जेडीयू ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने अपनी सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है।
Oct 16, 2025, 10:32 AM IST

दिलीप जायसवाल बोले- NDA पहला गठबंधन है, जिसने उम्मीदवारों की सूची जारी की

Bihar Election 2025: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "101 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। एनडीए पहला गठबंधन है जिसने अपनी सीट शेयरिंग संख्या और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। महागठबंधन में अंतर्विरोध चल रहे हैं, और अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। जनता समझती है कि अगर राजद-कांग्रेस सरकार बनाती है, तो क्या हालत होगी? जनता को एनडीए पर भरोसा है।"
Oct 16, 2025, 10:28 AM IST

गोविंदगंज के उम्मीदवार बोले- NDA में कहीं कोई नाराजगी नहीं है

LJP(R) प्रदेश अध्यक्ष और गोविंदगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राजू तिवारी ने कहा, "हम अपने नेता चिराग पासवान को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और उनके भरोसे पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। 2025 में फिर से NDA की सरकार बनेगी।" उन्होंने आगे कहा, "कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सब कुछ ठीक है।"
Oct 16, 2025, 9:33 AM IST

एनडीए में उत्साह, विपक्ष में कलह: मनोज तिवारी का तेजस्वी पर तंज

पटना में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि एनडीए के सभी नेता उम्मीदवार चयन में जुटे हैं और इस बार हर प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए तिवारी बोले—'जिनके घर में ही एकता नहीं, वे राज्य की एकता कैसे संभालेंगे?'
Oct 16, 2025, 9:13 AM IST

सम्राट चौधरी आज तारापुर से करेंगे नामांकन

सम्राट चौधरी आज तारापुर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सम्राट चौधरी के लिए तारापुर की यह सीट पुश्तैनी भी है, क्योंकि उनके पिता शकुनी चौधरी और मां पार्वती देवी भी इस सीट से विधायक रह चुकी हैं।
Oct 16, 2025, 8:07 AM IST

सीएम योगी आज बिहार में करेंगे दो रैली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। उनकी दो महत्वपूर्ण रैलियां दानापुर और सहरसा में आयोजित होंगी, जहां वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Oct 16, 2025, 7:45 AM IST

खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी छपरा से लड़ेंगी चुनाव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी छपरा विधानसभा सीट से राजद (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी के भीतर इस पर सहमति बन चुकी है फिलहाल, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Oct 16, 2025, 6:37 AM IST

'हमें बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का पूरा भरोसा'

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'मगध के प्रमुख नेता और गोह विधानसभा से तीन बार विधायक रहे रणविजय सिंह जी भाजपा में शामिल हो गए...कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं...जनता को प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है। उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है...हमें बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का पूरा भरोसा है।'
Oct 16, 2025, 6:34 AM IST

नीतीश की पार्टी JDU की पहली लिस्ट में 24 नए नाम कौन?

Bihar Election 2025: नीतीश की पार्टी JDU की पहली लिस्ट में 24 नए नाम कौन? किसका टिकट कटा और कौन बना लकी!
Oct 16, 2025, 6:34 AM IST

कौन हैं सतीश कुमार यादव? तेजस्‍वी को देंगे टक्‍टर

कौन हैं सतीश कुमार यादव? राबड़ी देवी को राघोपुर से हरा चुके हैं, क्‍या तेजस्‍वी को दे पाएंगे मात? समझिए समीकरण
Oct 16, 2025, 6:33 AM IST

भाजपा के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम जारी

Bihar Election 2025: भाजपा के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम जारी, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव, पूरी फाइनल लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+