Bihar Election 2025: भाजपा के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम जारी, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव, पूरी फाइनल लिस्ट
Bihar Election 2025 (BJP Candidates List 101 Name): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अब अपना पूरा दांव खोल दिया है। पार्टी ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी। तीन चरणों में आई इस लिस्ट में पहली बार 71, दूसरी में 12 और तीसरी लिस्ट में 18 नाम शामिल किए गए हैं। एनडीए में मुख्य भूमिका निभा रही बीजेपी इस बार जेडीयू, लोजपा (रामविलास), आरएलएम और हम के साथ मिलकर मैदान में उतर रही है।
तीसरी लिस्ट: तेजस्वी यादव के सामने सतीश कुमार यादव को टिकट
तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 18 नामों का ऐलान किया है, जिनमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। कोचाधामन से वीणा देवी और मोहनिया से संगीता कुमारी को टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि संगीता कुमारी हाल ही में आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। वहीं राघोपुर सीट से बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने सतीश कुमार यादव को उतारा है, जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था।

दूसरी लिस्ट : मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा पर बीजेपी का भरोसा
दूसरी लिस्ट में 12 नाम शामिल थे, जिनमें दो बड़े चेहरे सुर्खियों में हैं। लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है। आनंद मिश्रा ने कुछ महीने पहले ही बीजेपी का दामन थामा था और अब पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवार, कई मंत्री और महिला नेता शामिल
बीजेपी की पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिला। पहली लिस्ट में कुल 13 मंत्रियों और 9 महिला नेताओं को जगह दी गई। 56 मौजूदा विधायकों में से 46 को दोबारा मौका मिला, जबकि 10 के टिकट काटे गए।
भाजपा की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
- बेतिया - रेणु देवी
- रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा - श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन - राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी- प्रमोद कुमार
- ढाका- पवन जायसवाल
- रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
- बथनाहा- अनिल कुमार राम
- परिहार- गायत्री देवी
- सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
- खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
- बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
- राजनगर- सुजीत पासवान
- झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
- छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
- नरपतगंज- देवंती यादव
- फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
- सिकटी- विजय कुमार मंडल
- किशनगंज- स्वीटी सिंह
- बनमनखी - कृष्ण कुमार ऋषि
- पूर्णिया - विजय कुमार खेमका
- कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर- निशा सिंह
- कोढ़ा - कविता देवी
- सहरसा- आलोक रंजन झा
- गौरा बौराम - सुजीत कुमार सिंह
- दरभंगा- संजय सरावगी
- केवटी - मुरारी मोहन झा
- जाले- जीवेश मिश्रा
- औराई- रमा निषाद
- कुढ़नी - केदार प्रसाद गुप्ता
- बरुराज- अरुण कुमार सिंह
- साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
- बैकुंठपुर - मिथिलेश तिवारी
- सीवान- मंगल पांडेय
- दरौंदा - कर्णजीत सिंह
- गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
- तरैया - जनक सिंह
- अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर- अवधेश सिंह
- लालगंज- संजय कुमार सिंह
- पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
- मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
- बछवाड़ा - सुरेंद्र मेहता
- तेघड़ा- रजनीश कुमार
- बेगूसराय- कुंदन कुमार
- भागलपुर- रोहित पांडेय
- बांका- राम नारायण मंडल
- कटोरिया - पूरण लाल टुडू
- तारापुर- सम्राट चौधरी
- मुंगेर - कुमार प्रणय
- लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
- बिहारशरीफ- सुनील कुमार
- दीघा- संजीव चौरसिया
- बांकीपुर- नितिन नवीन
- कुम्हरार- संजय गुप्ता
- पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर- रामकृपाल यादव
- बिक्रम - सिद्धार्थ सौरव
- बड़हरा - राघवेंद्र प्रताप सिंह
- आरा- संजय सिंह टाइगर
- तरारी- विशाल प्रशांत
- अरवल - मनोज शर्मा
- औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
- गुरुआ - उपेंद्र दांगी
- गया शहर- प्रेम कुमार
- वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
- हिसुआ- अनिल सिंह
- वारसलीगंज- अरुणा देवी
- जमुई- श्रेयसी सिंह
- अलीनगर - मैथिली ठाकुर
- हायाघाट - राम चंद्र प्रसाद
- मुजफ्फरपुर - रंजन कुमार
- गोपालगंज - सुभाष सिंह
- बनियापुर - केदार नाथ सिंह
- छपरा - श्रीमती छोटी कुमारी
- सोनपुर - विनय कुमार सिंह
- रोसड़ा - बीरेंद्र कुमार
- बाढ़ - सियाराम सिंह
- अगिआंव - महेश पासवान
- शाहपुर राकेश ओझा
- बक्सर - आनंद मिश्रा
- रामनगर- नंदकिशोर राम
- नरकटियागंज- संजय पांडेय
- बगहा- राम सिंह
- लौरिया - विनय तिवारी
- नौतन - नारायण प्रसाद
- चनपटिया - उमाकांत सिंह
- हरसिद्धि - कृष्णनंदन पासवान
- कल्याणपुर- सचिंद्र प्रसाद सिंह
- चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
- कोचाधामन - बीणा देवी
- बायसी - विनोद यादव
- - राघोपुर- सतीश कुमार यादव
- बिहपुर- कुमार शैलेंद्र
- पीरपैंती- मुरारी पासवान
- रामगढ़ - अशोक कुमार सिंह
- मोहनिया - संगीता कुमारी
- भभुआ- भरत बिंद
- गोह- रणविजय सिंह
चुनाव मैदान में बीजेपी की रणनीति साफ
तीन लिस्टों के जरिए बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि इस बार वह युवा, महिला और नए चेहरों को पर्याप्त मौका दे रही है। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों का भी संतुलन साधने की कोशिश की है ताकि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले। नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ तालमेल के बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के चयन से यह संदेश देने की कोशिश की है कि 2025 में मुकाबला सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि "छवि और रणनीति" का भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications