Bihar Election 2025: कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, कब मिलेगा नया Voter Card? चुनाव से पहले वोटर के लिए जरूरी खबर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) पूरा हो चुका है और अब वोटर लिस्ट को फाइनल रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। बिहार के करोड़ों वोटर्स के लिए ये बेहद अहम समय है, क्योंकि इसी के आधार पर उन्हें नया टेक-ड्रिवन वोटर कार्ड मिलने वाला है।

कब जारी होगी अंतिम मतदाता सूची?

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 1 से 25 सितंबर तक मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों पर काम किया। इस दौरान नाम जोड़ने और हटाने दोनों तरह के आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने सभी एंट्री का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है और अब वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।

Bihar Election 2025 Bihar Voter List 2025

▶️ Bihar Voter List 2025: कितने नए नाम जुड़े और कितने हटाए गए?

🔹 16,93,361 आवेदन नए नाम जुड़वाने के लिए आए।

🔹 2,17,049 आवेदन नाम हटाने के लिए मिले।

🔹 इनमें से करीब 6.5 लाख आवेदन उन युवाओं के थे जो हाल ही में 18 साल के हुए हैं और पहली बार वोट डालेंगे।

🔹 अगस्त में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 7.24 करोड़ मतदाता शामिल थे।

🔹 इससे साफ है कि बिहार में इस बार चुनावी मुकाबला और बड़ा होने वाला है क्योंकि नए युवा वोटर भी मैदान में होंगे।

▶️ बिहार के वोटर को नया Voter Card कब मिलेगा? (Bihar New Voter Card)

फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव आयोग हर वोटर को नया टेक-ड्रिवन Voter ID Card देने की तैयारी में है। इस कार्ड की सबसे खास बात यह है कि यह अब सिर्फ पेपर या प्लास्टिक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजिटल वर्जन (e-EPIC) में भी उपलब्ध होगा।

▶️ e-EPIC क्या है और कैसे काम करेगा? (e-EPIC voter ID Bihar)

🔹 e-EPIC यानी Electronic Electoral Photo Identity Card एक सिक्योर PDF फाइल होगी। इसमें होगा:

🔹 QR कोड, जिसमें वोटर का सीरियल नंबर, पार्ट नंबर और बेसिक डिटेल्स होंगी।

🔹 यह कार्ड मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।

🔹 जरूरत पड़ने पर वोटर इसे डिजिटल फॉर्मेट में दिखाकर भी वोट डाल सकेगा।

🔹 इससे फायदा यह होगा कि अगर कोई वोटर अपना फिजिकल कार्ड घर पर भूल भी जाए, तो मोबाइल में रखा डिजिटल कार्ड मान्य होगा।

▶️ नया वोटर कार्ड क्यों जरूरी है?

🔹 नए फोटो और अपडेटेड रिकॉर्ड के साथ यह कार्ड ज्यादा सटीक और सुरक्षित होगा।

🔹 फर्जीवाड़ा और डुप्लीकेट कार्ड की संभावना काफी कम हो जाएगी।

🔹 वोटर्स को कार्ड मिलने में देरी नहीं होगी क्योंकि चुनाव आयोग अब इसे 15 दिन के भीतर घर तक पहुंचाने का दावा कर रहा है।

🔹 साथ ही SMS और NVSP पोर्टल के जरिए रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी।

▶️ वोटर्स को नया कार्ड कैसे मिलेगा? (Voter ID Bihar 2025)

🔹 जिन्होंने Form-6 भरकर नया नाम जुड़वाया है और मोबाइल नंबर रजिस्टर कराया है, उन्हें सबसे पहले e-EPIC डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।

🔹 इसके बाद बाकी वोटर्स को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

🔹 फिजिकल कार्ड भी पहले से तेज प्रोसेस में घर तक पहुंच जाएगा।

▶️ बिहार चुनाव में वोटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एक और बड़ा बदलाव किया गया है। अब एक पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है। इससे वोटिंग के दिन भीड़ कम होगी और वोट डालने की प्रक्रिया ज्यादा आसान और सुरक्षित बनेगी। राज्य में अब कुल करीब 90,000 पोलिंग बूथ होंगे।

▶️ बिहार कब होंगे चुनाव? (Bihar Election 2025 Date)

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि चुनाव आयोग नवंबर से पहले चुनाव कराएगा। यानी अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में वोटिंग हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+