AAP Candidate List: बिहार चुनाव के लिए AAP ने जारी की 12 नए उम्मीदवारों की लिस्ट, अब तक 99 कैंडिडेट्स घोषित
AAP Candidate List (Bihar Election 2025): बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस नई लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवार शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 11, दूसरी में 48 और तीसरी लिस्ट में 28 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक AAP ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कुल 99 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं।
नई सूची में मधुबन से कुमार कुनाल, सीतामढ़ी से रानी देवी, खजौली से आशा सिंह और फूलपरास से गौरीशंकर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। सूपौल से बृज भूषण (नवीन), अमौर से मोहम्मद मुंताजिर आलम और पिरपैंती से प्रीतम कुमार को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कुटुम्बा से श्रवण घुइया, गुरुआ से सचिदानंद श्याम, गया टाउन से अनिल कुमार, सिकंदरा से राहुल राणा और जमुई से रमाशिष यादव AAP के उम्मीदवार होंगे।

AAP के चौथी लिस्ट के 12 उम्मीदवारों के नाम
- मधुबन - कुमार कुनाल
- सीतामढ़ी - रानी देवी
- खजौली - आशा सिंह
- फुलपरास - गोरीशंकर
- सूपौल - बृज भूषण (नवीन)
- अमौर - मोहम्मद मुंताजिर
- आलम पिरपैंती - प्रीतम कुमार
- कुटुम्बा - शरावन घुइया
- गुरुा - सचितानंद श्याम
- गया टाउन - अनिल कुमार
- सिकंदरा - राहुल राणा
- जमुई - रमाशिष यादव
पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस चौथी सूची का उद्देश्य पार्टी की जमीनी ताकत को मजबूत करना और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करना है। AAP ने चुनाव में प्रमुख विपक्षी दलों को चुनौती देने की रणनीति के तहत प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं।
बिहार में AAP का यह कदम स्पष्ट करता है कि पार्टी राज्य में व्यापक पैमाने पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह है कि 99 उम्मीदवारों के साथ पार्टी कितनी सीटें जीतने में सफल होती है और आम जनता पर इसका कितना असर पड़ता है।
(नोट: ये खबर अपडेट की जा रही है)












Click it and Unblock the Notifications