Bihar Election 2025: बिहार की इन 11 सीटों पर होगा असली घमासान, पिछले चुनाव में 1000 से कम वोटों से मिली थी जीत

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 243 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) में सीधा मुकाबला है। बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी तापमान जैसे-जैसे चढ़ रहा है, तमाम राजनीतिक दल उन सीटों की पहचान में जुटे हैं, जहां मामूली वोटों का अंतर जीत-हार तय कर सकता है।

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो ऐसी 11 विधानसभा सीटें हैं, जहां 2020 के चुनाव में जीत का अंतर 1,000 वोटों से भी कम रहा था। इन्ही 11 सीटों पर अब 2025 में असली घमासान देखने को मिलेगा। या यूं कहें ये 11 सीटें सरकार बनाने में किसी भी गठबंधन के लिए निर्णायक हो सकती हैं। ये सीट इन चुनाव में राजनीतिक दलों के लिए 'गोल्डन जोन' बन सकती है।

Bihar Assembly Election 2025

Take a Poll

2020 के चुनाव में कुल 243 विधानसभा सीटों में से कई सीटों पर बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिला था। कुछ उम्मीदवार 1,000 से भी कम वोटों के मामूली अंतर से जीत गए, जबकि कई बड़े नाम हार की कगार पर पहुंच गए थे। ये 11 सीटें ऐसी थीं जहां वोटर का रुझान जरा सा बदल जाता, तो चुनावी नतीजे भी उलट सकते थे।

JDU ने हिलसा, बारबीघा, भोरे और परबत्ता जैसी सीटों पर बेहद कम अंतर से जीत हासिल की थी, जिससे उनकी कुल सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। RJD ने रामगढ़, देहरी और कुढ़नी जैसी सीटों पर करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। LJP पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट मटिहानी जीती थी, वो भी 333 वोटों के अंतर से।

बिहार की इन 11 सीटों पर होगी सबसे बड़ी टक्कर! पिछले चुनाव में कितना था हार-जीत का अंतर?

🔴 1. हिलसा विधानसभा सीट

इस सीट पर जेडीयू के प्रेम मुखिया उर्फ कृष्णमुरारी शरण सिर्फ 12 वोटों से जीते थे। उन्होंने आरजेडी के अत्रि मुनि को मात दी थी। कृष्णमुरारी शरण को 61848 वोट मिले थे। वहीं अत्रि मुनि को 61836 वोट मिले थे। इस सीट पर 19 उम्मीदवार मैदान में थे। 2015 के चुनाव में इस सीट से अत्रि मुनि 25 हजार वोटों से जीते थे।

🔴 2. बरबीघा विधानसभा सीट

इस सीट पर जेडीयू के सुदर्शन कुमार 113 वोटों से जीते थे। कांग्रेस के गजानंद शाही को उन्होंने हराया था। सुदर्शन कुमार को 39878 वोट और गजानंद शाही को 39765 वोट मिले थे। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में थे।

🔴 3. रामगढ़ विधानसभा सीट

इस सीट पर आरजेडी नेता सुधाकर सिंह 189 वोटों से जीते थे। उन्होंने बसपा नेता अंबिका यादव को हराया था।

🔴 4. मटिहानी विधानसभा सीट

इस सीट पर LJP के राज कुमार सिंह 333 वोटों से जीते थे। उन्हें 60,688 वोट मिले थे। उन्होंने जेडीयू के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ​​बोगो सिंह को हराया था, जिन्हें 60,623 वोट मिले थे।

🔴 5. भोरे विधानसभा सीट

इस सीट पर जेडीयू के सुनील कुमार 462 वोटों से जीते थे। सुनील कुमार को 74067 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) (एल) के जितेंद्र पासवान थे, जिन्हें 73605 वोट मिले थे।

🔴 6. डेहरी विधानसभा सीट

इस सीट से RJD उम्मीदवार फतेह बहादुर सिंह 464 वोटों से जीते थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण यादव को हराया था।

🔴 7. बछवारा विधानसभा सीट

इस सीट से भाजपा के सुरेंद्र मेहता 484 सीटों से जीते थे। उन्हें 54,738 वोट मिले थे। वहीं CPI नेता को 54,254 वोट मिले थे।

🔴 8. चकाई विधानसभा सीट

इस सीट से निर्दलीय सुमित कुमार सिंह 581 वोटों से जीते थे। यहां आरजेडी उम्मीदवार सावित्री देवी को 44,967 वोट मिले थे, जबकि सुमित कुमार सिंह 45,548 वोट पड़े थे।

🔴 9. बखरी विधानसभा सीट

इस सीट से CPI उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान 777 वोटों से जीते थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राम शंकर पासवान को हराया था। सूर्यकांत पासवान को 72177 वोट और राम शंकर पासवान को 71400 वोट मिले थे।

🔴 10. कुढ़नी विधानसभा सीट

इस सीट से RJD उम्मीदवार केदार गुप्ता 712 वोटों से जीते थे। उन्होंने बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता को हराया था। आरजेडी के अनिल कुमार को 78549 वोट मिले थे जबकि केदार प्रसाद गुप्ता को 77837 वोट मिले थे।

🔴 11. परबत्ता विधानसभा सीट

इस सीट से JDU उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार 951 वोटों से जीते थे। उन्हें 77226 वोट मिले थे। वहीं निकटतम प्रतिद्ंवदी आरजेडी के दिगंबर प्रसाद तिवारी को 76275 वोट मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+