बिहार में नीतीश कैबिनेट के 24 मंत्री चुनावी मैदान में, जानिए किस सीट से कौन आगे, कौन पीछे

बिहार में नीतीश कैबिनेट के 24 मंत्री चुनावी मैदान में, जानिए किस सीट से कौन आगे, कौन पीछे

Bihar Election 2020 Result: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में NDA ने 127 सीटों के साथ बढ़त बना ली है। तेजस्वी यादव वाली महागठबंधन (Mahagathbandhan) 100 सीटों पर है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 242 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इस बार चुनावी मैदान में नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में 26 विधानसभा के सदस्य हैं, जिनमें से 24 मंत्री चुनावी मैदान में हैं। जिसमें से 14 JDU के हैं और 10 BJP के हैं। आइए जानें किस सीट किस सीट से कौन आगे, कौन पीछे?

nitish kumar

- JDU के 14 मंत्रियों का क्या है हाल

1. कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (जहानाबाद सीट)
- जहानाबाद सीट से बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा पीछे चल रे हैं। आरजेडी से कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव आगे चल रहे हैं। कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को 8978 वोट मिले हैं और कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को 16608 वोट मिले हैं।

2. संतोष कुमार निराला (राजपुर सीट)

बक्सर जिले की राजपुर विधानसभा सीट से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस नेता विश्वनाथ राम आगे चल रहे हैं। संतोष कुमार निराला को 9212 वोट मिले हैं वहीं, विश्वनाथ राम 12821 वोट से आगे हैं।

3. शैलेश कुमार (जमालपुर सीट)

ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार और कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार सिंह के बीच यहां काटे की टक्कर है। जेडीयू नेता शैलेश कुमार को 7313 वोट मिले हैं और अजय कुमार सिंह को 7370 वोट मिले हैं।

4. रामसेवक सिंह (हथुआ सीट)

हथुआ से जेडीयू नेता और राज्यमंत्री रामसेवक सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां आरजेडी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। इन्हें 15320 वोट मिले हैं। रामसेवक सिंह को 8610 वोट मिले हैं।

5. श्रवण कुमार (नालंदा सीट)

नालंदा से जेडीयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार 14866 वोटों से आगे हैं। वहीं एलजेपी के रामकेश्वर प्रसाद को 3795 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन पटे को 3224 वोट मिले हैं।

6. रमेश ऋषिदेव (सिंहश्रर सीट)

मधेपुरा के सिंहेश्वर सीट से बिहार सरकार में अनुसूचित जाती एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव को 16572 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी के चंद्रहास चौपाल को 11247 वोट मिले हैं।

bihar election result

7. बिजेंद्र प्रसाद (सुपौल सीट)

सुपौल सीट से ऊर्जा मंत्री और जोडीयू नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव 11139 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता मिन्नतुल्लाह रहमानी को 3990 वोट मिले हैं।

8. नरेंद्र नारायण (आलमनगर सीट)

इस सीट से मंत्री नरेंद्र नारायण यादव 21092 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। आरजेडी से नवीन कुमार को 13295 वोट मिले हैं।

9. लक्ष्मेश्वर राय (लौकहा सीट)

लौकहा सीट से आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पीछे चल रहे हैं। उन्हें 1837 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी से भारत भूषण मंडल को 2828 वोट मिले हैं।

10. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद (सिकटा)

सिकटा सीट से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद 4964 सीटों से आग चल रही है, वहीं महागठबंधन की ओर से भाकपा (माले) के टिकट पर वीरेंद्र प्रसाद को 2518 वोट मिले हैं।

11. मदन सहनी (बहादुरपुर सीट)

बहादुरपुर विधानसभा सीट से खाद्य मंत्री मदन सहनी 15405 वोट को पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी उम्मीदवार आरके चौधरी को 13614 वोट मिले हैं।

12. बीमा भारती (रुपौली सीट)

रुपौली सीट से नी गन्ना मंत्री बीमा भारती 14112 वोट पाकर आगे चल रही हैं। वहीं महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के विकास चंद्र मंडल को 4172 वोट मिले हैं। यहां से एलजेपी के शंकर सिंह को 4865 वोट मिले हैं।

13. महेश्वर हजारी (कल्याणपुर सीट)

कल्याणपुर सीट से योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी 10479 वोट पाकर आगे हैं। महागठबंधन से सीपीआई (माले) रंजीत कुमार राम को 5174 वोट मिले हैं।

14. जय कुमार सिंह (दिनारा सीट)

दिनारा सीट से सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह 6342 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं। आरजेडी से विजय मंडल 11949 वोट पाकर आगे हैं। वहीं एलजेपी के राजेंद्र प्रसाद सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्हें 11755 वोट मिले हैं।

bihar election result

नीतीश कैबिनेट में BJP के 10 मंत्रियों का क्या है हाल?

15. डॉ प्रेम कुमार (गया सीट)

गया टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी नेता और कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार 12655 वोटों को पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस अखौरी ओंकारनाथ 8907 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

16. बृज किशोर बिंद (चैनपुर सीट)

चैनपुर सीट से बिहार के खनन मंत्री और बीजेपी नेता बृज किशोर बिंद 22641 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं। यहां बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद जमा खान 27344 वोट पाकर आगे हैं।

17. नंदकिशोर यादव (पटना साहिब सीट)

पटना साहिब सीट से पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव 28875 वोट पाकर आगे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह 22103 पीछे हैं।

18. विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय सीट)

लखीसराय सीट से बीजेपी नेता और श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा 16786 वोट पाकर आगे हैं। वहीं कांग्रेस के अमरीश कुमार 14680 वोट को पाकर पीछे चल रहे हैं।

19. रामनारायण मंडल (बांका सीट)

बांका सीट से भूमि सुधार राजस्व मंत्री और बीजेपी नेता रामनारायण मंडल 26564 वोट पाकर आगे हैं, वहीं आरजेडी से पूर्व विधायक जावेद इकबाल अंसारी 17231 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं।

bihar election result

20. प्रमोद कुमार (मोतिहारी सीट)

मोतिहारी सीट से बीजेपी नेता और कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार 46847 वोट के साथ आगे हैं और आरजेडी के विनोद कुमार श्रीवास्तव 35605 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

21. राणा रणधीर सिंह (मधुबन सीट)

मधुबन सीट से बीजेपी नेता और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह 16526 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। आरजेडी से मदन प्रसाद 15534 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं।

22. कृष्ण कुमार ऋषि ( बनमनखी सीट)

बनमनखी विधानसभा सीट से बीजेपी नेता और पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि 15841 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। आरजेडी से उपेंद्र शर्मा 14748 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं।

23. सुरेश कुमार शर्मा (मुजफ्फरपुर सीट)

Recommended Video

      BIHAR ELECTION RESULT: पटना: NDA को रुझानों में बढ़त, जदयू कार्यालय में जश्न का माहौल

      मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता और नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा 19275 वोटों से पीछे हैं। यहां कांग्रेस के नेता बिजेंद्र चौधरी 21775 वोट पाकर आगे हैं।

      24. विनोध नारायण ( बेनीपट्टी सीट)

      बेनीपट्टी विधानसभा सीट से बीजेपी नेता और स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा 30178 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता भावना झा 15750 सीटों के साथ दूसरे नंबर बनी हुई हैं।

      (नोट: इस खबर में दिए गए सभी वोटों के आंकड़े दोपहर एक बजे तक के चुनाव आयोग की वेबसाइट से ली गई है।)

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+