Bihar Election 2020: मुजफ्फरपुर जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत कुमार से वन इंडिया हिन्दी की खास बातचीत, देखिए
पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभा राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके घटक दलों के साथ-साथ महागठबंधन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दीपावली के आसपास मतदान करवा जाएगा। हालांकि अभी तक चुनाव आयोगी की तरफ से तारिखों का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच वन इंडिया हिंदी ने बातचीत की मुजफ्फरपुर के जदयू के जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा से।
Recommended Video


मुजफ्फरपुर के जदयू के उपाध्यक्ष सर्वजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा खुद को मीनापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार मान रहे हैं। सर्वजीत कुमार ने कहा कि अगर वह मीनापुर की जनता चुनाव जीताकर विधानसभा भेजती है तो क्षेत्र में अनेकों विकास के काम होंगे, जिसमें सड़क, शिक्षा और रोजगार अहम होगा। इसके अलावा गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 साल से जनता दल यूनाइटेड में हैं और जनता सेवा में लगे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जदयू के मुखिया नीतीश कुमार ने जो भी जिम्मेदारी दी उसका निर्वाहन किया और जिले के सभी प्रखंड और विधानसभा क्षेत्रों में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications